ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

विश्वेश्वरैया भवन फायर कांड : IIT के स्पेशलिस्ट करेंगे जांच, ग्रामीण कार्य विभाग करेगा नुकसान का आकलन

PATNA : पटना के विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग की घटना को आज दूसरा दिन है और अब इस मामले में जांच की शुरुआत होने जा रही है। विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग की घटना की जांच आईआईटी क

विश्वेश्वरैया भवन फायर कांड : IIT के स्पेशलिस्ट करेंगे जांच, ग्रामीण कार्य विभाग करेगा नुकसान का आकलन
Editor
3 मिनट

PATNA : पटना के विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग की घटना को आज दूसरा दिन है और अब इस मामले में जांच की शुरुआत होने जा रही है। विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग की घटना की जांच आईआईटी के स्पेशलिस्ट की टीम करेगी। आईआईटी की स्पेशल टीम जांच के लिए आज यानी शुक्रवार को विश्वेश्वरैया भवन पहुंचेगी और हालात का जायजा लेगी। इसके पहले भवन निर्माण विभाग की तरफ से बनाई गई अधिकारियों की 6 सदस्य की टीम ने गुरुवार को विश्वेशरैया भवन का जायजा लिया था और अपने स्तर से जांच शुरू की थी। इस टीम ने विश्वेश्वरैया भवन के चौथे से लेकर छठी मंजिल तक के अलग-अलग इलाके में जले हुए कमरों का निरीक्षण किया था विश्वेश्वरैया भवन में आग लगने की घटना को लेकर अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। शास्त्रीनगर थाने में अभियंता प्रमुख ने F.I.R. दर्ज करवाई है। F.I.R. में लापरवाही के कारण आग लगने का जिक्र किया गया है, आग कैसे लगी इसका कोई जिक्र नहीं है। 


विश्वेश्वरैया भवन में आग लगने की घटना के बाद आज भी यहां आम लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके लिए बजाप्ता भवन के मुख्य गेट पर ही एक बोर्ड लगा दिया गया है। गेट के बाहर पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है, साथ ही साथ विश्वेश्वरैया भवन के इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है, जहां से दीवार तोड़कर आग बुझाने के लिए फायर फाइटिंग की टीम अंदर गई थी। आग लगने की घटना के दौरान एक सफाई कर्मी की मौत भी हो गई थी। इस सफाई कर्मी के परिवार को 4 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। दम घुटने की वजह से 50 साल के सफाई कर्मी जगदीश प्रसाद की मौत बुधवार को हो गई थी।


विश्वेश्वरैया भवन में लगी आग पर 17 घंटों तक कड़ी मशक्कत करने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आखिरकार काबू पाया था। इस आग में सबसे ज्यादा नुकसान ग्रामीण कार्य विभाग को पहुंचा है। ग्रामीण कार्य विभाग में अब नुकसान के आकलन के लिए दो कमेटियां बनाई हैं। यह कमेटी पता लगाएगी कि विभाग को आखिर क्या–क्या नुकसान हुआ है। विभागीय सचिव पंकज कुमार पाल की तरफ से दो कमेटियों को जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

टैग्स