ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

विशेष राज्य के दर्जे को लेकर तेज प्रताप ने दिया बड़ा बयान, कहा.. सबसे पहले हमारी मां ने की थी मांग

PATNA : बिहार को विशेष राज्य के दर्जे को लेकर तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है. तेजप्रताप यादव ने कहा कि यह मांग सबसे पहले हमारी मां ने की थी. उन्होंने कहा कि जब वह बिहार की मुख

विशेष राज्य के दर्जे को लेकर तेज प्रताप ने दिया बड़ा बयान, कहा.. सबसे पहले हमारी मां ने की थी मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार को विशेष राज्य के दर्जे को लेकर तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है. तेजप्रताप यादव ने कहा कि यह मांग सबसे पहले हमारी मां ने की थी. उन्होंने कहा कि जब वह बिहार की मुख्यमंत्री थी तब अटल बिहारी की सरकार से राबड़ी देवी ने ही विशेष राज्य की मांग की थी. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र से इसकी मांग कर रहे हैं. मगर सरकार विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे रही है. तेज प्रताप ने कहा बीजेपी कि ये लोग चाहते हैं कि बिहार बर्बाद हो इसलिए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना नहीं चाहते. 


तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में जिस तरीके से बिहार पूरी तरह से फेल है, क्योंकि बिहार सरकार के पास कोई नीति नहीं है और ना ही बिहार सरकार के पास खाद है. तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार में महा महा जंगल जंगल राज है और बिहार में अपराधियों का तांडव है. साथ ही पिज्जा की तरह शराब घर-घर होम डिलीवरी हो रहा है.


इससे पहले जमुई के सांसद चिराग पासवान ने नीति आयोग की रिपोर्ट और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था. जहां एक ओर उनके चाचा पशुपति कुमार पारस और चचेरे भाई प्रिंस राज नीतीश कुमार के साथ खड़े दिख रहे हैं वहीं चिराग पासवान के नीतीश कुमार के खिलाफ तीखे तेवर हैं.

टैग्स