ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

4 विधायकों के नेता मुकेश सहनी बन गए मंत्री, 10वें नंबर पर ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

PATNA : सिमरी बख्तियारपुर सीट से विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद वीआईपी अध्यक्ष मुकेश साहनी नीतीश कैबिनेट में मंत्री बन गए हैं. उन्होंने दसवें नंबर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली

4 विधायकों के नेता मुकेश सहनी बन गए मंत्री, 10वें नंबर पर ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सिमरी बख्तियारपुर सीट से विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद वीआईपी अध्यक्ष मुकेश साहनी नीतीश कैबिनेट में मंत्री बन गए हैं. उन्होंने दसवें नंबर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. मुकेश साहनी की वीआईपी पार्टी ने 11 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था और उनके चार विधायक के चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं.


मुकेश सहनी चुनाव हार चुके हैं लेकिन अब मंत्री पद की शपथ लेने के बाद वह विधान परिषद कोटा से सदस्य बनाए जाएंगे. मुकेश साहनी ने विधानसभा चुनाव के दौरान ही महागठबंधन से विद्रोह करते हुए एनडीए का रुख किया था. एनडीए में उनकी एंट्री बीजेपी के तरफ से हुई थी बीजेपी ने मुकेश साहनी को एनडीए में से 11 सीटें देकर एडजस्ट किया और अब उनकी किस्मत का ताला खुल चुका है.


मुकेश सहनी अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं लेकिन उन्हें मंत्री बनाया गया है. राज्यपाल कोटे से मनोनीत होने वाले सदस्यों में उन्हें जगह मिलना तय है. क्योंकि चुनाव के ठीक पहले जो समझौता हुआ था. उसके मुताबिक के वीआईपी को एक सीट विधान परिषद की भी दी जानी है.