ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

PATNA: मनेर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, कई राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

दो दिन लगातार हुई गोलीबारी से इलाके के लोग काफी डरे हुए हैं। पूर्व मुखिया राजेश रंजन और हरेंद्र राय के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसके कारण लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गये हैं। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मौके पर कैम्प कर रही है।

bihar
दो दिन में कई राउंड फायरिंग
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दानापुर के मनेर में आज रविवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। इस दौरान जमकर पथराव और गोलीबारी की गयी। जिसमें दो लोग घायल हो गये हैं। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 


घटना मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर स्थित बिचली गली की है। जहां पूर्व मुखिया राजेश रंजन और हरेंद्र राय के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव किया गया। जिसमें दो लोग घायल हो गये हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 


बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच दो बार झड़प हुई। पहली झड़प 24 मई की रात में हुई और दूसरी 25 मई रविवार को दोपहर में हुई. दोनों तरफ चली गोली में सन्नी नामक युवक बुरी तरह घायल हो गया है। वही दूसरे पक्ष का बउआ नामक युवक घायल हो गया है। इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। 


लगातार हो रही गोलीबारी से इलाके के लोग काफी डरे हुए हैं। लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गये हैं। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मौके पर कैम्प कर रही है। इससे पहले पुलिस मौके पर पहुंचकर दर्जनों खोखा घटनास्थल से बरामद किया। दोनों पक्ष से 3-3 महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। महिलाओं से थाने में पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत नहीं की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।