ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

विकास का पैसा लूटने के लिए विधायक बनना चाहता है ये उम्मीदवार, कहा- सब MLA बन गये अरबपति अब मैं भी बनूंगा

SHEIKHPURA : बिहार विधानसभा चुनाव में एक ऐसा प्रत्याशी भी मैदान में आ खडा हुआ है जो विकास का पैसा लूटने के लिए विधायक बनना चाहता है. शेखपुरा के बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से ऐसे

विकास का पैसा लूटने के लिए विधायक बनना चाहता है ये उम्मीदवार, कहा- सब MLA बन गये अरबपति अब मैं भी बनूंगा
First Bihar
3 मिनट

SHEIKHPURA : बिहार विधानसभा चुनाव में एक ऐसा प्रत्याशी भी मैदान में आ खडा हुआ है जो विकास का पैसा लूटने के लिए विधायक बनना चाहता है. शेखपुरा के बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से ऐसे ही प्रत्याशी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. गरीबी से जूझ रहे इस प्रत्याशी का सपना विधायक बन कर अरबपति बनने का है.


चंदा लेकर नामांकन का पैसा जुटाया
ये कहानी है बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद का. गरीबी से जूझ रहे राजेंद्र प्रसाद साइकिल से घूमते हैं. नामांकन का पर्चा खरीदने के लिए 10 हजार रूपये चाहिये था. पास में पैसे होने का सवाल ही नहीं था. लिहाजा लोगों से चंदा मांगा. चंदा मांग कर 10 हजार रूपये जुटाये और उम्मीदवार बन गये.


अरबपति बनने के लिए विधायक बनेंगे
बरबीघा से नामांकन करने के बाद राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि वे शुरू से ही देख रहे हैं कि जो भी नेता विधायक बन जाता है उसकी किस्मत बदल जाती है. पैदल चलने वाला नेता अगर विधायक बन गया तो आलीशान मकान और बड़ी-बड़ी गाडियां खुद ब खुद आ जाती हैं. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि गरीब परिवार में जन्म लेने के कारण उन्हें बचपन से ही ललक रही कि वे भी अमीर बनें. कोई दूसरा रास्ता नहीं सूझा तो विधायक बन कर अमीर बनने की सोंची है.


विकास का पैसा लूटेंगे
नामांकन के बाद पत्रकारों ने पूछा कि विधायक बन कर अमीर कैसे बनेंगे. राजेंद्र प्रसाद ने बडा सहज जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वे विधायक बन कर विकास का पैसा हड़प कर जायेंगे. सारे काम कमीशन के आधार पर होंगे. फिर पैसे की कमी नहीं रहेगी. पैसे तो खुद ब खुद आ जायेंगे.


हालांकि राजेंद्र प्रसाद पहले से ही एक संगीन मामले के आरोपी हैं. उन पर रेप का केस दर्ज है. इस मामले में वे 6 महीने जेल में भी रह चुके हैं. फिलहाल बेल पर जेल से बाहर हैं. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन का विवाद था. उसने रेप के झूठे मामले में उन्हें फंसा दिया है. मामला कोर्ट में चल रहा है और वे उसमें निर्दोष साबित होंगे.