ब्रेकिंग
बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग

नितिन गडकरी से मिले बिहार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा, AI और ड्रोन तकनीक से खेती पर चर्चा

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा नागपुर में आयोजित एग्रोविजन-2026 में शामिल होंगे। इससे पहले उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर AI, ड्रोन तकनीक, स्मार्ट सिंचाई और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए कृषि को आधुनिक बनाने पर चर्चा की।

बिहार न्यूज
AI, ड्रोन और स्मार्ट मंडियों से बदलेगी खेती?
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: नागपुर प्रवास के दौरान बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग एवं नवाचार की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।


 विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ड्रोन तकनीक, सटीक सिंचाई, मौसम आधारित पूर्वानुमान, डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं स्मार्ट मंडियों के माध्यम से कृषि को अधिक वैज्ञानिक, आधुनिक, टिकाऊ एवं लाभकारी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।


नागपुर में आयोजित मध्य भारत के सबसे बड़े कृषि महाकुंभ ‘एग्रोविजन-2026’ में बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा कल शामिल होंगे । ‘Building Integrated Agri-Ecosystems through AI & Smart Technologies’ थीम पर आयोजित यह सम्मेलन कृषि क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से कृषि को अधिक उन्नत एवं लाभकारी बनाने का महत्वपूर्ण मंच है। 


यह आयोजन किसानों की मेहनत, वैज्ञानिकों की सोच और उद्यमियों के नवाचार को एक साथ जोड़ते हुए कृषि के भविष्य की नई संभावनाओं को दिशा देगा।

टैग्स