ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

विधानसभा में शिक्षा मंत्री के सामने 80 सवाल, जवाब देने के लिए उठते-बैठते रहे मंत्री कृष्णनंदन वर्मा

PATNA : विधानसभा के प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही आज शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों पर ही केंद्रित रही। शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों पर विधायकों ने इतने सवाल पूछ लिए कि मंत्री कृष्णनंद

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : विधानसभा के प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही आज शिक्षा विभाग से जुड़े सवालों पर ही केंद्रित रही। शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों पर विधायकों ने इतने सवाल पूछ लिए कि मंत्री कृष्णनंदन वर्मा सदन में उठते और बैठते नजर आए। एक घंटे के प्रश्नोत्तरकाल में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के सामने कुल 80 सवाल आए। 


प्रश्नोत्तर काल में मंत्री महोदय के जवाब देने का सिलसिला आरजेडी विधायक ललित यादव के सवाल के साथ शुरू हुआ आरजेडी विधायक ललित यादव ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों की कमी का मामला उठाते हुए सरकार से इस दिशा में कदम उठाए जाने की बाबत सवाल किया था.

उसके बाद आरजेडी के सरोज यादव, कांग्रेस विधायक अवधेश कुमार सिंह सहित कई सदस्यों ने स्कूलों का भवन नहीं रहने का मामला उठाया. कई विधायक लगातार सदन में पूरक सवालों के जरिए यह बताते रहे कि उनके विधानसभा क्षेत्र में स्कूल का भवन अब तक नहीं बना है.सवालों की फेहरिस्त लंबी थी लिहाजा मंत्री जी यह जवाब देते रहे कि अगले 6 महीने में सभी स्कूलों का भवन बना दिया जाएगा.



टैग्स