ब्रेकिंग
बिहार में जीत के बाद मुंबई पहुंचे प्रशांत किशोर, सुनेत्रा पवार से मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचलबिहार के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब शनिवार को सिर्फ आधे दिन खुलेंगे सरकारी स्कूल, शिक्षा विभाग का आदेश जारी एनिवर्सरी में नहीं आने वालों पर लगाया 500-500 रुपये का जुर्माना, इलाके में पोस्टर लगाकर जारी किया यह फरमानजल्द चालू होने जा रहा बिहार का यह नया एयरपोर्ट, उड़ान में बाधक बने मकान और पेड़ों हटाने की प्रक्रिया तेजहोटल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, बदमाशों ने की अपहरण की कोशिशबिहार में जीत के बाद मुंबई पहुंचे प्रशांत किशोर, सुनेत्रा पवार से मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचलबिहार के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब शनिवार को सिर्फ आधे दिन खुलेंगे सरकारी स्कूल, शिक्षा विभाग का आदेश जारी एनिवर्सरी में नहीं आने वालों पर लगाया 500-500 रुपये का जुर्माना, इलाके में पोस्टर लगाकर जारी किया यह फरमानजल्द चालू होने जा रहा बिहार का यह नया एयरपोर्ट, उड़ान में बाधक बने मकान और पेड़ों हटाने की प्रक्रिया तेजहोटल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, बदमाशों ने की अपहरण की कोशिश

पटना पहुंची 8 कोच वाली नई वंदे भारत, 20 जून को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, इस रूट पर चलेगी यह ट्रेन

पटना-गोरखपुर रूट पर बिहार को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है। 8 कोच वाली यह ट्रेन 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल हरी झंडी के साथ रवाना की जाएगी। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और बेतिया होते हुए पाटलिपुत्र से गोरखपुर..

bihar
बिहार को एक और सौगात
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कुछ महीने बाद बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर बिहार को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीवान से इस 8 कोच वाली नई वंदे भारत को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। इस ट्रेन को पटना से गोरखपुर रूट पर चलाने की तैयारी है। यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। 


यह ट्रेन पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से खुलेगी और मुजफ्फरपुर, बेतिया, मोतिहारी होते हुए गोरखपुर तक जाएगी। इससे दो दिन पहले 8 कोच की नई वंदे भारत ट्रेन पटना पहुंच चुकी है। जिसे 20 जून को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर पाटलिपुत्र स्टेशन से रवाना करेंगे। फिलहाल इस ट्रेन को राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रखा गया है।


यह वंदे भारत ट्रेन पाटलिपुत्र जंक्शन (पटना) से रवाना होकर गोरखपुर तक चलाई जाएगी। इस मार्ग में यह ट्रेन मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज और कप्तानगंज जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। इससे उत्तर बिहार के यात्रियों को पहली बार वंदे भारत की तेज़ रफ्तार और प्रीमियम सुविधाओं का लाभ मिलेगा। हाजीपुर में भी ठहराव की संभावना जताई जा रही है।


21 जून 2025 से पटना और गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, टिकट किराया, अंतिम स्टॉपेज और टाइम टेबल की आधिकारिक घोषणा अब तक रेलवे की ओर से नहीं की गई है। इससे पहले रेलवे बोर्ड को प्रस्तावित रूट और समय का परीक्षण किया जा रहा है।