ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

वैशाली के हॉस्टल में नहीं रहना चाहती GNM छात्राएं, पटना में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठी छात्राओं ने कहा- रोज 30KM की यात्रा करते हैं..आने-जाने में कभी भी गलत हो सकता है

PATNA: PMCH स्थित जीएनएम की छात्राओं के हॉस्टल को खाली कराया गया है। इन छात्राओं को पटना से करीब 30 किलोमीटर दूर वैशाली के राजापाकर में बने नए हॉस्टल में शिफ्ट किया गया है। ले

वैशाली के हॉस्टल में नहीं रहना चाहती GNM छात्राएं, पटना में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठी छात्राओं ने कहा- रोज 30KM की यात्रा करते हैं..आने-जाने में कभी भी गलत हो सकता है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: PMCH स्थित जीएनएम की छात्राओं के हॉस्टल को खाली कराया गया है। इन छात्राओं को पटना से करीब 30 किलोमीटर दूर वैशाली के राजापाकर में बने नए हॉस्टल में शिफ्ट किया गया है। लेकिन छात्राएं राजापाकर के हॉस्टल में रहना नहीं चाहती है। वे लगातार इसका विरोध कर रही है। छात्राओं का कहना है कि वैशाली से पटना आने जाने के क्रम में उनके साथ कभी भी गलत हो सकता है। अपनी मांग को लेकर छात्राएं आज से पटना के गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गयी हैं।


इससे पहले भी छात्राओं ने जब इसका विरोध किया था तब पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। अब जीएनएम छात्राएं अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गयी है और सरकार से मांगों को पूरा करने की बात कह रही है। जीएनएम छात्राओं का कहना है कि वे पहले भी अपनी इस समस्या को सरकार के समक्ष रख चुकी है लेकिन उनके इस समस्या का समाधान करने के बजाय हमलोगों पर लाठियां बरसायी गयी। पीएमसीएच हॉस्टल को खाली करा दिया गया। अब हमलोगों को रोजाना तीस किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।


पटना से राजापाकर आने-जाने में ही हम थक जाते हैं। ऊपर से आए दिन रोड जाम रहने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छात्राओं को इस बात का डर सता रहा है कि कई आने जाने के दौरान उनके साथ कुछ गलत ना हो जाए। इसी बात को लेकर जीएनएम छात्राएं काफी डरी हुई है। जीएनएम छात्राओं का कहना है कि पिछले एक महीने से वे ट्रेनिंग नहीं कर पा रहे हैं। सरकार से जो हमारी मांग है उसे पूरा किया जाए नहीं तो उनका आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।      


टैग्स