ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

उत्पाद वादों की पैरवी से हटाए गए चार विशेष लोक अभियोजक, मामले को कोर्ट के संज्ञान में लाएगी सरकार

PATNA: सारण और मगध प्रमंडल के आठ जिलों के दर्ज उत्पाद वादों की समीक्षा के दौरान मद्य निषेद, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने पाया है कि 27 वादों में हाईकोर्ट

उत्पाद वादों की पैरवी से हटाए गए चार विशेष लोक अभियोजक, मामले को कोर्ट के संज्ञान में लाएगी सरकार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सारण और मगध प्रमंडल के आठ जिलों के दर्ज उत्पाद वादों की समीक्षा के दौरान मद्य निषेद, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने पाया है कि 27 वादों में हाईकोर्ट या विशेष कोर्ट से जमानत पाये 387 अभियुक्तों ने बेल की शर्तों का उल्लंघन किया है या जमानत का समय पूरा होने के बावजूद कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं हुए है।


विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया कि इस मामले को ऊपरी अदालतों के संज्ञान में लाया जाएगा। मामले में कार्रवाई करते हुए सुस्ती बरतने वाले औरंगाबाद, सीवान, जहानाबाद और नवादा के विशेष लोक अभियोजकों को उत्पाद वादों की पैरवी से हटा दिया गया है।


वहीं विधि विभाग से अनुशंसा की गई है कि औरंगाबाद के अवधेश कुमार सिंह, सीवान के तारकेश्वर प्रसाद, जहानाबाद के संजय कुमार और नवादा के त्रिवेणी प्रसाद सिन्हा को अगले तीन सालों तक किसी भी सरकारी पैनल में नहीं रखा जाए। केके पाठक ने आगामी 30 जनवरी को सभी विशेष अभियोजकों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है।


टैग्स