ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News : घर आए ASI की संदिग्ध मौत, परिजनों ने नहीं करवाया पोस्टमार्टम तो पुलिस पहुंची घर

Bihar News : भोजपुर में ASI रामदेव सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छुट्टी पर घर आए ASI की तबीयत अचानक बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।

Bihar News
Bihar News
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

बिहार के आरा से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में 57 वर्षीय ASI रामदेव सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह छुट्टी पर गांव आए हुए थे. लेकिन, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इनकी वर्तमान पोस्टिंग दरभंगा में थी। 


जानकारी के मुताबिक, ASI रामदेव सिंह छुट्टी पर घर आए तो उन्हें अचनाक दस्त की समस्या हो गई। इसके बाद उनकी तबियत काफी बिगड़ गई और आनन-फानन में सदर अस्पताल में एडमिट करवाया गया। लेकिन,वहां डॉक्टरों की टीम ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। लेकिन मौत के कारणों को लेकर संदेह बना हुआ है। 


मृतक अपने पीछे पत्नी रीता देवी, दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं।  बड़ा बेटा रवि सिंह सेना में जम्मू में तैनात है, जबकि छोटा बेटा आनंद सिंह गोवा में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। ऐसे में पिता की अचानक मौत की खबर सुनकर परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


इधर, ASI रामदेव सिंह की मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं. क्या यह स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई और वजह है? बिना पोस्टमार्टम के शव गांव ले जाने से संदेह और गहरा गया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कोई आधिकारिक जांच करती है या नहीं।