ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

29 फरवरी से बिहार में नहीं चलेगा ट्रक, मालढुलाई हो जाएगी बंद

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने 29 फरवरी से पूरे बिहार में ट्रकों का चक्का जाम करने का एलान कर दिया है। जेपी सेतु पर बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक ल

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। बिहार ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने 29 फरवरी से पूरे बिहार में ट्रकों का चक्का जाम करने का एलान कर दिया है। जेपी सेतु पर बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगाए जाने के बाद एसोसिएशन आंदोलन के मूड में आ गया है।


बिहार राज्य ट्रक ऑनर्स  एसोसिएशन ने एलान कर दिया है कि वे 29 फरवरी से वे अनिश्चितकाल के लिए ट्रक चक्का जाम करेंगे। गांधी सेतु पर बड़े वाहनों के रोक लगाए जाने के बाद उनका कहना है कि मोकामा सेतु पहले से बंद है। अब वाहन बाइपास से फुलवारीशरीफ, नौबतपुर, बिक्रम से सहार पुल होते हुए वीर कुंवर पुल से उत्तर बिहार जाएगा। इससे करीब 125 किमी की दूर बढ़ जाएगी। इससे मालभाड़ा अधिक हो जाएगा। समय भी 2 घंटा अधिक लगेगा। इससे ट्रकवालों के सामने भूखमरी की नौबत आ जाएगी। काम-धंधा सब चौपट हो जाएगा।


बता दें कि जेपी सेतु पर शुक्रवार से भारी वाहनों का परिचालन बंद हो जाएगा। डीएम कुमार रवि ने कहा कि पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के जीएम के द्वारा राज्य सरकार को पत्र लिख कर 25 फरवरी को जानकारी दी गयी कि भारी वाहनों के परिचालन से पुल पर अधिक दबाव पड़ रहा है। इस पत्र के मद्देनजर मुख्य सचिव से प्राप्त निदेश के तहत अगले 48 घंटे में भारी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगाने का निर्देश ट्रैफिक एसपी को दिया गया है।