ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर, एक महिला की स्पॉट डेथ, दो युवक घायल

PATNA : राजधानी पटना से सटे बिहटा से बड़ी खबर सामने आ रही है. तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके बाद मौके पर ही बाईक पर बैठी महिला की मौत हो गई,

ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर, एक महिला की स्पॉट डेथ, दो युवक घायल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से सटे बिहटा से बड़ी खबर सामने आ रही है. तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके बाद मौके पर ही बाईक पर बैठी महिला की मौत हो गई, वहीं अन्य दो लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. वही घायलों को इलाज के लिये ग्रामीणों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है.


पूरी घटना बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर तीन मोहानी के पास की है. मिली जानकारी के मुताबिक विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने बाइक को टक्कर मारकर भागने लगी. वहीं ग्रामीणों की तत्परता से भाग रहे ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. वहीं मौके का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया. 


मृतका की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के पाली हाल्ट निवासी सोना देवी के रूप में हुई है. साथ ही घायलों की पहचान विष्णु कुमार और अमरजीत कुमार के रूप में की जा रही है. घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया गया है. 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता