ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्ष

ट्रैफिक रूट में बदलाव : अब दानापुर से बिहटा की तरफ नहीं जाएगा ट्रक, करना होगा इन रास्तों का उपयोग

PATNA : दानापुर से बिहटा के तरफ जाने वाले ट्रकों के परिचालन पर रोक लगा दिया गया है। अब इन ट्रकों का परिचालन नौबतपुर होते हुए पटना के लिए होगा। यह नियम इस इलाके में बन रहे एलिवेटेड

ट्रैफिक रूट में बदलाव : अब दानापुर से बिहटा की तरफ नहीं जाएगा ट्रक, करना होगा इन रास्तों का उपयोग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : दानापुर से बिहटा के तरफ जाने वाले ट्रकों के परिचालन पर रोक लगा दिया गया है। अब इन ट्रकों का परिचालन नौबतपुर होते हुए पटना के लिए होगा। यह नियम इस इलाके में बन रहे एलिवेटेड रोड निर्माण को लेकर किया गया है।


दरअसल, एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य को लेकर जगह-जगह ट्रैफिक का डायवर्जन होना है। इस दौरान दोनों तरफ से भारी वाहनों का परिचालन होने से भीषण जाम लग सकता है। अभी ही शाम ढलने के साथ जाम लग जाता है। ऐसे में जब इस रास्तों में ट्रक आता था और अधिक जाम लग जाती थी।जिसके बाद अब यह निर्णय लिया गया है। 


बताया जा रहा है कि, जाम से निजात के लिए प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने दानापुर से बिहटा की ओर भारी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। नई व्यवस्था के तहत पटना से बिहटा तक के हाईवे को वन-वे किया गया है। 


पटना से जाने वाले ट्रक खगौल लख से बाएं मुड़कर एम्स गोलंबर होते नौबतपुर के रास्ते बिहटा-सरमेरा पथ पर पहुंचेंगे। वहां से बिहटा - सरमेरा पथ होकर बिहटा की ओर जाएंगे। वहीं, बिहटा से पटना की ओर भारी वाहनों के परिचालन की अनुमति दी गई है ताकि परेशानी नहीं हो।


वहीं, शाहपुर थाना के शिवाला चौक के पास यातायात का दबाव कम करने के लिए अतिक्रमण हटाकर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इससे गाड़ियों को घुमाने के दौरान परेशानी नहीं होगी। यहां सड़कों का चौड़ीकरण होने से यातायात का दबाव कम होगा।


इधर, बिहटा चौक से परेव तक वाहनों के परिचालन को सामान्य रखने के लिए नो-वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही सड़क के किनारे ट्रकों को रोकने पर रोक लगाई गई है। इन ट्रकों के सड़क किनारे खड़े रहने से जाम की समस्या उत्पन्न होती है। हाईवे पर ओवरलोडिंग और अवैध गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलेगा।