ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Transfer Posting : बिहार चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बदलाव, कई थानों के SHO हुए इधर-उधर

Transfer Posting : बिहार में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इस चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर कभी वरीय अधिकारियों का तबादला कर दिया जा रहा है

Transfer Posting
Transfer Posting
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट
  • Transfer Posting : बिहार में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इस चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर कभी वरीय अधिकारियों का तबादला कर दिया जा रहा है और कभी पदाधिकारियों के ट्रांसफ़र की लिस्ट सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब बिहार की राजधानी पटना जिले में कई थाने के थानेदार बदल दिए गए हैं। 


जानकारी के मुताबिक, गांधी मैदान, पाटलिपुत्र, पत्रकार नगर समेत 14 थानों में नए थानेदारों की पोस्टिंग हुई है। जबकि 24 पदाधिकारियों का तबादला हुआ है। गांधी मैदान की जिम्मेदारी अखिलेश मिश्रा, अतुलेश कुमार सिंह को पाटलिपुत्र, सीतू कुमारी को पत्रकारनगर, अमित कुमार को गौरीचक, अफसर हुसैन को खाजेकला ट्रांसफर की गई है।  


इसके अलावा जगदीप राणा को नेउरा, शंकर झा को नदी, अनिल कुमार को बेलछी, बिट्टू कुमार को रानीतलाब, अनिरुद्ध कुमार को खुसरूपुर, नवनीत राय को पंडारक, रविरंजन चौहान को भदौर, कलेंद्र कुमार को पिपरा, का थानेदार बनाया गया है।


इधर, गौरीचक के पूर्व थानेदार अरुण कुमार, बेलछी थानेदार अनिल कुमार सिंह, भदौर थानेदार अरविंद कुमार, पंडारक थानेदार ललित विजय, पिपरा थानेदार राम कुमार पाल, नेउरा थानेदार राजेश कुमार पांडेय, रानीतलाब धानेदार प्रमोद कुमार को पटना पुलिस केंद्र बुला लिया गया है।