ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

टिका लगाकर घूमने वाले ने भारत को बनाया गुलाम, बोले जगदानंद ... मंदिर बनाओ और मस्जिद तोड़ो से नहीं चलेगा देश

PATNA : टीका लगाकर घूमने वालों ने भारत को गुलाम बनाया..। हिंदू- मुसलमान में भारत को बांटने से काम नहीं चलेगा। बना लो मंदिर और तोड़ तो मस्जिद..इससे भारत नहीं चलेगा। ये बातें र

टिका लगाकर घूमने वाले ने भारत को बनाया गुलाम, बोले जगदानंद ...  मंदिर बनाओ और मस्जिद तोड़ो से नहीं चलेगा देश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : टीका लगाकर घूमने वालों ने भारत को गुलाम बनाया..।  हिंदू- मुसलमान में भारत को बांटने से काम नहीं चलेगा। बना लो मंदिर और तोड़ तो मस्जिद..इससे भारत नहीं चलेगा। ये बातें राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कही है। जगदानंद बुधवार को पार्टी दफ्तर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि- भारत गुलाम किसके समय में हुआ..क्या उस समय कर्पूरी ठाकुर थे..लालू प्रसाद थे, राम मनोहर लोहिया थे। ये लोग तो उस समय नहीं थे। बल्कि टिका लगाकर घूमने वाले लोग थे। 


जगदानंद सिंह ने कहा कि-  हिंदू- मुसलमान में भारत को बांटने से काम नहीं चलेगा। बना लो मंदिर और तोड़ तो मस्जिद..इससे भारत नहीं चलेगा। यदि इस देश को किसी ने गुलाम बनाया है तो टीका लगाकर घूमने वालों ने बनाया है। उस समय कोई लालू प्रसाद, राम मनोहर लोहिया या कर्पूरी ठाकुर नहीं थे। इन्हीं लोगों की वजह से देश गुलाम बना। 


इसके आगे  जगदानंद सिंह ने कहा कि-  2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी को राज मिल गया था। जनता ने बता दिया था कि बिहार में वही राज करेंगे। हो सकता है तकनीकी कारणों से या बेइमानी से बात नहीं बन पाई। लेकिन, अब तेजस्वी के फैसले को और मजबूती से आगे ले जाना है। मुल्क की समस्या और अपनी समस्या में ज्यादा फर्क नहीं है। इसलिए हमलोगों को एकजुट रहना है और मुल्क की समस्या को जड़ से ख़त्म कर देना है।


इधर, इंडिया-भारत विवाद के बीच नीतीश सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि- भाजपा व उसके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही है। हमें भारत कहने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जबसे विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया ऐलान किया गया है तबसे भाजपा को इंडिया शब्द से आपत्ति होने लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा व आरएसएस का मंसूबा कभी भी सफल नहीं होगा। हम सदन से लेकर सड़क तक भाजपा के संविधान विरोधी कृतियों का मुखालफत करते रहेंगे।