ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

थोड़ी देर में पत्नी रेचल के साथ पटना पहुंच रहे हैं तेजस्वी यादव, सभी विधायकों को बुला लिया है राबड़ी आवास

PATNA : सुबह से ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पटना आने की चर्चा जोर शोर से चल रही है. पहले तो यह खबर आई कि तेजस्वी यादव रात में ही पटना आ गये हैं. पर अब खबर मिली है कि तेजस्वी

थोड़ी देर में पत्नी रेचल के साथ पटना पहुंच रहे हैं तेजस्वी यादव, सभी विधायकों को बुला लिया है राबड़ी आवास
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सुबह से ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पटना आने की चर्चा जोर शोर से चल रही है. पहले तो यह खबर आई कि तेजस्वी यादव रात में ही पटना आ गये हैं. पर अब खबर मिली है कि तेजस्वी यादव सपरिवार विस्तारा की प्लेन से शाम में दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. शादी के बाद पहली बार तेजस्वी और रेचल पटना आ रहे हैं. राबड़ी आवास पर उनके स्वागत की तैयारी चल रही है. सभी विधायकों को भी राबड़ी आवास बुलाया गया है. 


राबड़ी आवास में फूलों से लदी एक वैन पहुंचने के बाद तेजस्वी के आने की बात स्पष्ट हो गयी है. राबड़ी आवास को फूलों से सजाया जा रहा है. तेजस्वी यादव और रेचल के स्वागत के लिए यह सारी तैयारियां की जा रही है. दोपहर में कई महिलाएं भी राबड़ी आवास जाते दिखी थी. पटना में राबड़ी देवी के आवास पर बेटे और बहू के स्‍वागत के लिए जोरदार तैयारियां की जा रही हैं.


आज शाम तेजस्वी यादव पत्नी रेचल के साथ पटना पहुंचने की संभावना जतायी जा रही है. रविवार की रात से ही लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब तेजस्वी यादव पटना पहुंचेंगे. कई बैनर पोस्टर लगाए गये हैं जिसमें लिखा हुआ है भईया और भाभी का स्वागत है.


तेजस्वी की सगाई शादी सब सीक्रेट रहा. तेजस्‍वी की शादी को लेकर भी आखिरी वक्‍त तक सस्‍पेंस बना रहा था. अब उनके पटना आगमन को लेकर भी पिछले तीन-चार दिनों में कई तरह की अफवाहें उड़ती रहीं हैं. इसके पहले तेजस्वी के रात एक से दो बजे के बीच पटना स्थित अपने आवास पर पहुंचने की खबर फैली, जिसकी पुष्टि नहीं हो सकी. इसके दो दिन पहले राबड़ी देवी पटना आ चुकीं हैं. चर्चा है कि तेजस्वी यादव के साथ बहन मीसा भारती एवं पिता लालू प्रसाद यादव भी आ रहे हैं. 

टैग्स