ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

Amrit Bharat Train: तीसरी अमृत भारत ट्रेन का रेक बिहार पहुंचा, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Amrit Bharat Train: बिहार की तीसरी अमृत भारत ट्रेन का रेक पहुंच चुका है. जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह ट्रेन सहरसा से पंजाब के फिरोजपुर तक चलाई जाएगी.

Amrit Bharat Train
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Amrit Bharat Train: बिहार को जल्द ही तीसरी अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। इसकी तैयारियां तेज़ी से शुरू कर दी गई हैं।खास बात यह है कि इस ट्रेन का संचालन भी सहरसा से किया जाएगा। यह ट्रेन सहरसा से पंजाब के फिरोजपुर तक चलाई जाएगी। इसके लिए आवश्यक ट्रेन रैक भी बिहार पहुंच चुका है, जिसे वर्तमान में सुपौल के सरायगढ़ में रखा गया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सहरसा-फिरोजपुर अमृत भारत ट्रेन की परिचालन तिथि और अंतिम रूट की जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। यह ट्रेन साप्ताहिक होगी। फिलहाल केवल एक रैक उपलब्ध होने के कारण इसे सप्ताह में केवल एक दिन ही चलाया जाएगा। जो रैक सहरसा से फिरोजपुर जाएगा, वही वापसी में भी उपयोग में लाया जाएगा। भविष्य में अधिक रैक मिलने पर ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाई जा सकती है।


समस्तीपुर मंडल के रेल प्रशासन ने इसके संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सहरसा स्टेशन पर ट्रेन की धुलाई, सफाई, मेंटेनेंस और ठहराव के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। यह सहरसा को मिलने वाली दूसरी अमृत भारत ट्रेन होगी। 


गौरतलब है कि पिछले महीने ही प्रधानमंत्री मोदी ने सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक अमृत भारत ट्रेन को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाई थी। इसके अतिरिक्त, दरभंगा से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच भी अमृत भारत ट्रेन पहले से संचालित हो रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता