ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

तेजस्वी को भाजपा देगी जवाब, 5 लाख सुझावों से तैयार किया गया है घोषणा पत्र ; 14 अप्रैल को जारी होगा BJP का 'संकल्प पत्र'

PATNA : लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसे परिवर्तन पत्र का नाम दिया गया है। तेस्जवी ने बताया कि वर्ष 2024 के लि

तेजस्वी को भाजपा देगी जवाब, 5 लाख सुझावों से तैयार किया गया है घोषणा पत्र ; 14 अप्रैल को जारी होगा BJP का 'संकल्प पत्र'
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसे परिवर्तन पत्र का नाम दिया गया है। तेस्जवी ने बताया कि वर्ष 2024 के लिए उनकी पार्टी कुल 24 जनवचन ले कर आई है। इसमें रोजगार समेत कई बातों का ध्यान रखा गया है। इसके बाद अब  भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। भाजपा की ओर से 14 अप्रैल यानी कल लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की ओर से जारी होने वाले घोषणा पत्र को पार्टी ने ‘संकल्प पत्र’ नाम दिया है। 


दरअसल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनी 27 सदस्यों की समिति ने इस संकल्प पत्र को तैयार किया है। इसमें कई वादे भी किए गए हैं। घोषणा पत्र को लेकर जनता से आने वाले सालों में देश हित में उठाए जाने कदमों को लेकर सुझाव मांगे गए थे। कुल 5 लाख सुझाव भाजपा को प्राप्त हुए हैं। इन सुझावों को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र तैयार किया गया है।


भाजपा के सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव 2024 के अपने संकल्प पत्र में कई सारे दावे किए गए हैं। उनके मैनिफेस्टो में विकास, विकसित भारत, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और विशेष कर किसानों की समस्याओं को देखते हुए उनके लाभ के लिए भी कई सारे ऐलान की संभावना है। इस बार के मेनिफेस्टो की थीम ‘मोदी की गारंटी : विकसित भारत 2047’ रखी जाएगी।


उधर, कांग्रेस ने पहले ही अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। वहीं बिहार में शनिवार को राजद ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है।  तेजस्वी यादव ने बताया कि अगर इंडिया अलायंस की सरकार बनी तो  एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे। आने वाले स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से बेरोजगारी से आजादी मिलना शुरू हो जाएगी और नौकरी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।