ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेजप्रताप यादव ने शुरू किया नया बिजनेस, 'लालू-राबड़ी' ब्रांड की बेच रहे अगरबत्ती

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव एक बार फिर से चर्चा में हैं. हमेशा सुर्खियोंं में छाए रहने वाल

तेजप्रताप यादव ने शुरू किया नया बिजनेस, 'लालू-राबड़ी' ब्रांड की बेच रहे अगरबत्ती
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव एक बार फिर से चर्चा में हैं. हमेशा सुर्खियोंं में छाए रहने वाले तेजप्रताप ने एक नया बिजनेस शुरू किया है. तेजप्रताप लालू-राबड़ी ब्रांड की अगरबत्ती बेच रहे हैं. पटना और दानापुर के लालू खटाल में इस अगरबत्ती को तैयार किया जा रहा है.


तेजप्रताप यादव ने इसबार जो किया है, उसकी काफी तारीफ हो रही है. दरअसल राजद विधायक तेजप्रताप यादव फूलों से अगरबत्ती बना रहे हैं. 'लालू-राबड़ी' ब्रांड की ये अगरबत्ती मंदिरों पर चढ़े फूलों से तैयार की जा रही है. मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों को एकत्र कर उनसे अगरबत्‍ती बनाई जाती है. इसकी लकड़ी बांस की नहीं बल्कि नारियल के पत्‍ते की होती हैं। कहा जाता है कि इन अगरबत्तियों में किसी रसायन का इस्‍तेमाल नहीं किया जाता है.


तेजप्रताप यादव ने शुरू किया नया बिजनेस, 'लालू-राबड़ी' ब्रांड की बेच रहे अगरबत्ती


आपको बता दें कि इस अगरबत्ती का नाम एलआर रखा गया है. इसका मतलब 'लांगेस्‍ट एंंड रिचर' बताया जा रहा है लेकिन लोग इसे  'लालू-राबड़ी' अगरबत्ती बता रहे हैं. खास बात यह कि शो रूम किसी बड़े ब‍िल्डिंग में नहीं, बल्कि पटना और दानापुर के लालू खटाल में बनाया गया है. लालू खटाल में पूर्व सीएम लालू प्रसाद की गायें और भैंस रखी जाती हैं. अगरबत्‍ती का निर्माण इसी खटाल में ही होता है. इसके बाद उन्‍हें शो रूम में रखा जाता है. तेजप्रताप भी कभी-कभार यहां आते हैं. लेकिन यहां की स्थिति निगरानी वे मोबाइल से करते रहते हैं.