ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

तेजप्रताप जा रहे पापा के गांव फुलवरिया ; खेलेंगे होली, कोरोना को लेकर करेंगे जागरुक

PATNA : लालू के लाल तेजप्रताप यादव अपने पिता के गांव फुलवरिया जा रहे हैं। जहां वे गांव वालों के साथ होली खेलेंगे। तेजप्रताप इस दौरान कोरोना को लेकर फैले भ्रम को भी अपने गांववालों क

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : लालू के लाल तेजप्रताप यादव अपने पिता के गांव फुलवरिया जा रहे हैं। जहां वे गांव वालों के साथ होली खेलेंगे। तेजप्रताप इस दौरान कोरोना को लेकर फैले भ्रम को भी अपने गांववालों के मन से दूर करेंगे।तेजप्रताप लगातार तेज रफ्तार तेजस्वी सरकार कैंपिनिंग चला रहे हैं।इस दौरान वे कोरोना वायरस पर भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।


इससे पहले शुक्रवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे व पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री तेजप्रताप यादव ने पटना में लोगों के बीच मास्‍क व साबुन बांटे। साथ ही उन्‍होंने स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय पर भी बरसे। तेजप्रताप हाजीपुर भी गये और उन्‍होंने तेज रफ्तार तेजस्‍वी सरकार अभियान का प्रचार किया। 


राजद विधायक और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने पटना में स्‍लम एरिया में मास्‍क व साबुन बांटे। इस दौरान उन्‍होंने झोपड़ी में जाकर छोटी बच्‍ची को खुद से मास्‍क पहनाया व साबुन दिया। उन्‍होंने मीडिया के सवाल पर कहा कि कोरोना से बचाव बहुत जरूरी है। हालांकि इससे डरने की जरूरत नहीं है, बस परहेज करने की जरूरत है। उन्‍होंने लोगों से मास्‍क लगाने को कहा। उन्‍होंने कहा कि स्‍वच्‍छ रहें और सफाई पर ध्‍यान दें। गंदगी को न रहने दें और न गंदगी में रहें।