ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

तेजस्वी यादव की ताजपोशी परिवारवाद का प्रतीक, राजद सिर्फ परिवार की पार्टी: नित्यानंद

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव की ताजपोशी परिवारवाद का प्रतीक है, राजद बिहार के विकास के बजाय परिवार पर केंद्रित है। लालू परिवार के लिए बिहार के लोग नही, परिवार प्रथम..

bihar
लालू परिवार पर जोरदार हमला
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की ताजपोशी ना तो राष्ट्रीय जनता दल के लिए नया है और ना ही बिहार के लिए। लालू परिवार तो 3 दशकों से बिहार में परिवार प्रथम के सिद्धांत पर काम कर रही है और इसी कड़ी के तहत तेजस्वी यादव को पार्टी का आज भले ही कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जरूर बनाया गया है लेकिन पार्टी का संचालन और नियंत्रण तो तेजस्वी यादव वर्षों से कर रहे हैं।


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि मैं तो हमेशा से कहता रहा हूं कि लालू परिवार और राष्ट्रीय जनता दल का सरोकार न तो बिहार के विकास से है और ना ही बिहार के गरीब, दलित, वंचित और पिछड़ों की तरक्की और उन्नति से। लालू परिवार का तो सिर्फ और सिर्फ बुनियादी मकसद अपने परिवार की खुशहाली, समृद्धि है। इस बात को आज एक बार फिर से लालू यादव और तेजस्वी यादव ने साबित कर दिया कि परिवार  ही सर्वप्रथम है।


बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने कहा की राष्ट्रीय जनता दल यानी रजत ने कभी भी अपने परिवार से बाहर किसी के विकास के लिए कभी सोचा ही नहीं। गरीबों ,पिछड़ों के नाम पर  तथाकथित सियासत करने वाले लाल यादव और तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों को गुंडाराज जंगल राज के सिवा कुछ दिया ही नहीं। परिवार प्रथम को लागू करने वाला लालू परिवार बिहार के लोगों की तरक्की में सबसे बड़े बाधक है।


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इस बात को दोहराया कि बिहार अब लालू यादव और तेजस्वी यादव के गुंडाराज जंगलराज और भ्रष्टाचार दौर से बाहर निकलकर सुशासन, तरक्की, प्रगति, उन्नति और खुशहाली की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।