ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Tejashwi Yadav : ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर तेजस्वी यादव, 5 दिनों तक इन जिलों का करेंगे दौरा

Tejashwi Yadav : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद नेता और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यात्रा पर निकल गए हैं। तेजस्वी यादव मंगलवार से 5 दिनों की यात्रा पर निकलेंगे।

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Tejashwi Yadav : महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के बाद अब राजद की बिहार अधिकार यात्रा शुरू हो रही है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद नेता और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यात्रा पर निकल गए हैं। तेजस्वी यादव मंगलवार से 5 दिनों की यात्रा पर निकलेंगे। 16 सितम्बर से 20 सितंबर तक चलने वाली इस यात्रा का नाम राजद ने बिहार अधिकार यात्रा दिया है। तेजस्वी यादव 16 सितंबर की सुबह 9 बजे पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से जहानाबाद के लिए प्रस्थान सड़क मार्ग से करेंगे और बेरोजगारी, पलायन व किसानों के मुद्दों को उठाएंगे। 


जानकारी के अनुसार, नालंदा के इस्लामपुर, हिलसा, फतुहा होते हुए तेजस्वी यादव शाम में वापस 10 सर्कुलर रोड पटना पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन फिर तेजस्वी बिहार अधिकार यात्रा पर निकलेंगे। 17 सितंबर को बख्तियारपुर विधानसभा में राघोपुर हाट, बाढ़, मोकामा, बेगूसराय में यात्रा करेंगे और उस दिन बेगूसराय अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। फिर आगे की यात्रा की शुरुआत 18 सितंबर से करेंगे। 


राजद के सूत्रों की माने तो यह यात्रा चुनाव की घोषणा होने तक जारी रह सकती है। इसके दूसरे चरण की भी तैयारी चल रही है। हालांकि अभी इस यात्रा को पांच दिनों की यात्रा ही बताया जा रहा है। अपनी इस यात्रा से जुड़ी जानकारियां तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। उसमें वीडियो के माध्यम से तेजस्वी यादव यह कह रहे हैं कि वोटर अधिकार यात्रा के बाद एक नए संकल्प के साथ बिहार को बेहतर बनाने के लिए हमारे साथ बिहार अधिकार यात्रा में शामिल होईए। 16 सितंबर से इसकी शुरुआत होगी। 


यह सिर्फ तेजस्वी यादव की यात्रा नहीं, यह बेरोजगार नौजवानों की यात्रा है. यह पलायन को रोकने की यात्रा है, यह किसानों की मेहनत और सम्मान की यात्रा है. यह मां-बहनों की सुरक्षा और अधिकार की यात्रा है। गरीब-वंचित-शोषित के आरक्षण की यात्रा है।  यह बिहार में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बनाने की यात्रा है। यह बिहार में चौमुखी विकास उद्योग और धंधे लगाने की यात्रा है, तो आइए तेजस्वी के साथ कदम से कम मिलाइए और बनाइए बेहतर बिहार।