ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

तेजस्वी बोले- CM, मंत्री-विधायकों को वेतन नहीं देंगे लेकिन बेरोजगारों को नौकरी देंगे, लोहार, कुम्हार, सोनार, बढई, तेली को 50-50 हजार रूपये देंगे

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी प्रसाद यादव ने बड़ा एलान किया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि वे सत्ता में आये तो मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री-व

तेजस्वी बोले- CM, मंत्री-विधायकों को वेतन नहीं देंगे लेकिन बेरोजगारों को नौकरी देंगे, लोहार, कुम्हार, सोनार, बढई, तेली को 50-50 हजार रूपये देंगे
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी प्रसाद यादव ने बड़ा एलान किया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि वे सत्ता में आये तो मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री-विधायकों का वेतन रोक देंगे और उसी पैसे से बेरोजगारों को नौकरी देंगे. बिहार की नौकरियों में स्थानीय लोगों को 85 फीसदी का रिजर्वेशन दिया जायेगा.दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले तेजस्वी यादव ने कई बड़े एलान किये. उन्होंने बिजली की दर आधी कर देने का एलान किया. तेजस्वी यादव ने लोहार,कुम्हार,सोनार,बढई,तेली जैसे हुनरमंद तबके को 50-50 हजार रूपये देने का एलान किया है.


तेजस्वी के बड़े एलान
तेजस्वी यादव ने सोमवार की शाम नौकरी संवाद के जरिये डिजिटल तरीके से बिहार के लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनी तो सबसे पहले 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे.  नीतीश जी कह रहे हैं कि पैसे कहां से आयेंगे. जरूरत पड़ी तो उनकी सरकार मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और विधायकों की सैलरी रोक देगी लेकिन बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए पैसे जुटायेगी.


बिहार के लोगों को 85 फीसदी रिजर्वेशन
तेजस्वी यादव ने कहा कि वे पहली कलम से 10 नौकरी देने का फैसला लेगें. लेकिन उन नौकरी में बिहार के लोगों को रिजर्वेशन दिया जायेगा. तेजस्वी ने कहा कि लोग कहेंगे कि इससे बिहार के लोगों को दूसरे प्रदेश में दिक्कत होगी. लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है.


5 लाख तक के एजुकेशन लोन माफ
तेजस्वी यादव ने कहा कि 5 लाख रूपये तक के सारे एजुकेशन लोन माफ कर दिये जायेंगे. तेजस्वी ने कहा कि एजुकेशन लोन उन लोगों ने ही लिया है जो गरीब और कमजोर तबके के हैं. उनकी सरकार आयी तो ऐसे सारे लोन माफ कर देंगे.


लोहार, कुम्हार जैसै हुनरमंद तबके को 50 हजार का अनुदान
तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार आयी तो हुनरमंद तबके को 50 हजार रूपये का अनुदान दिया जायेगा. लोहार, कुम्हार, सोनार, नाई, बढई, तेली जैसे तबके के लोगों को 50-50 हजार रूपया का अनुदान दिया जायेगा. ताकि वे रोजगार कर सकें. उन्होंने ब्याज मुक्त लोन भी दिया जायेगा.


बिजली की दर आधी कर देंगे
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अभी बिजली दर देश के कई दूसरे राज्यों से ज्यादा है. उनकी सरकार आयी तो बिजली दर को कम किया जायेगा. फिलहाल जो बिजली दर है उसे आधा कर दिया जायेगा.


दिनकर और कर्पूरी के नाम पर विश्वविद्यालय खोलेंगे 
तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार सत्ता में आते ही दो नये विश्वविद्यालय खोलेगी. बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर यूनिवर्सिटी खोला जायेगा. वहीं मिथिलांचल में कर्पूरी ठाकुर के नाम पर यूनिवर्सिटी खोला जायेगा.


तेजस्वी यादव की अन्य प्रमुख एलान - 

बिहार में कई सुपर स्पेशलियटी अस्पताल खोलेंगे ताकि गरीबों को इलाज में दिक्कत न हो

भयमुक्त व्यापार के लिए औद्योगिक क्षेत्र में व्यापारी सुरक्षा दस्ता बनायेंगे

बिहार में व्यापारियों को बिना डर के व्यापार करने की पूरी सुविधा मिलेगी

बीपीएससी की परीक्षा समय पर न होने से युवकों को परेशानी हुई है. बीपीएससी की उम्र सीमा बढ़ाकर युवकों को अतिरिक्त मौका दिया जायेगा

सभी मानदेय कर्मियों का मानदेय दोगुना कर दिया जायेगा

सभी जीविका दीदी का बीमा किया जायेगा 

टैग्स