ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेजस्वी ने सीएम नीतीश से किया सवाल, किसका डर है जो RSS से गुप्त मीटिंग कर रहे ?

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं की मुलाकात पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश से पूछा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं की मुलाकात पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है।  तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश से पूछा है कि आखिर उन्हें किस बात का डर है कि आरएसएस के साथ गुप्त मीटिंग कर रहे हैं ? 

तेजस्वी यादव ने कहा है कि जहरीले और सांप्रदायिक संगठन आरएसएस को बिहार में खाद-पानी मुहैया कराने वाले नीतीश कुमार मनुवादियों के पुराने मित्र हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि उन्होंने अपने नैतिक, सामाजिक और राजनीतिक परामर्शी संगठन आरएसएस से क्या दिशा-निर्देश हासिल किए हैं। 

तेजस्वी ने नीतीश कुमार से यह जानना चाहा है कि क्या बिहार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे गॉड से को महिमामंडित करने का इरादा उन्होंने कर लिया है आपको बता दें कि नीतीश कुमार से उनके आवास पर आरएसएस नेता रामलाल और रमेश पप्पा ने सोमवार की दोपहर मुलाकात की है, जिस पर तेजस्वी ने यह हमला बोला है।