ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

तेजस्वी की कहानी पर BJP विधायक ने किया पलटवार, भैंस के जवाब में घोड़े की कहानी सुनाई

PATNA : बिहार विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भैंस की कहानी सुनाई. तेजस्वी यादव के बाद सदन में अन्य सदस्यों को भी बजट पर अपनी राय रखने का मौका मिल

तेजस्वी की कहानी पर BJP विधायक ने किया पलटवार, भैंस के जवाब में घोड़े की कहानी सुनाई
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भैंस की कहानी सुनाई. तेजस्वी यादव के बाद सदन में अन्य सदस्यों को भी बजट पर अपनी राय रखने का मौका मिला. इस दौरान बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक हरि भूषण ठाकुर ने तेजस्वी यादव की कहानी का जवाब अपनी कहानी से दिया. 


बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर ने एक कहानी सुनाते हुए कहा कि "एक किसान घोड़ा बेचने जा रहा था. रास्ते में उसे एक चोर मिल गया. चोर ने किसान से घोड़ा ठग लिया और उसे मेला में बेचने गया. वह 2 रुपये का घोड़ा मेले में 20 रुपये में बेच रहा था. वहां मेले में चोरो का एक सरदार भी था, जो हुक्का पी रहा था. उसने चोर को हाव-भाव से पहचान लिया कि वह चोर है. सरदार ने कहा कि तुम मेरा हुक्का पकड़ो मैं थोड़ा घोड़े की चल देखता हूं. कुछ दूर जाने के बाद वह घोड़ा लेकर भाग गया. इधर चोर पूरे मेले में हुक्का लेकर घूमते रह गया. जब लोगों ने उससे पूछा कि कितने रुपये में घोड़ा बेचे. तो उसने जवाब दिया कि जितना में ख़रीदे थे उतना में ही बेचना पड़ा. इतना बोलकर बेचारा चोर मेले में हुक्का लेकर घूमते रह गया."


आपको बता दें कि इससे पहले विधानसभा में तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के बजट को छलावा करार दिया. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सरकार की तरफ से पेश किया गया बजट झुनझुना के अलावा और कुछ भी नहीं है. सदन में तेजस्वी यादव ने एक भैंस की कहानी भी सुनाई.


तेजस्वी ने कहा कि "एक गांव में एक बार भैंस की चोरी हुई. चोर ने भैंस के गले में बंधी घंटी को दूसरी जगह पर लटका दिया और घंटी की आवाज सुनकर गांव वाले जब वहां पहुंचे, तब तक के चोर भैंस को लेकर निकल चुका था. बिहार में बजट को लेकर सरकार ने जो खेल खेला है, वह भी इसी भैंस और घंटी की कहानी जैसी ही है." 

टैग्स