ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई बाप - बेटे की मौत; परिजनों में कोहराम

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसे में मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं ज

तेज रफ़्तार ट्रक ने  बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई बाप - बेटे की मौत; परिजनों में कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसे में मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा डाला है। जिसके बाद इस घटना में बेटे और पिता की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में 3 साल के बच्चे के साथ पिता की मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल इस घटना की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस की टीम में एक्शन में नजर आई। 


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। जहां बच्चे और उसके पिता के शव का  पोस्टमार्टम कर हत्या की वजह जानी जाएगी। उसके बाद यह शव मृतक के परिजन को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


उधर, इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक जितेंद्र कुमार शाह पत्नी और तीन साल के बेटे के साथ बाइक से महुआ बाजार पहुंचे थे। जहां उनकी भगिनी की शादी थी जिसके लिए खरीदारी करने लिए गये हुए थे। बाइक पर बेटे के साथ जितेंद्र बैठे हुए थे पत्नी बाइक पर बैठने जा ही रही थी कि तभी अनियंत्रित डंफर ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पत्नी घायल हो गयी।