ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

तेज रफ़्तार का कहर ! ट्रक और कार की टक्कर में 2 लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

PATNA : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती। इसी क

तेज रफ़्तार का कहर !  ट्रक और कार की टक्कर में 2 लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। यहां एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना में ट्रक और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। यह घटना फतुहा दनियावां मार्ग शनिवार की देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, हादसे में मरने वाले दोनों युवक की पहचान पटना जिले के फतुहा के नोहटा निवासी नाथुन गोप के बेटे सूरज कुमार (30), टुन्नी प्रसाद के बेटे मनीष कुमार (30) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में उमानाथ कपूर के 30 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार, बालेश्वर प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र धर्मेश कुमार उर्फ फिटिंग, लक्ष्मण गोप के 30 वर्षीय पुत्र सीताराम कुमार शामिल हैं।


बताया जा रहा है कि, यह हादसा उस समय हुआ जब रेलवे यार्ड की ओर से सभी अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी फतुहा के महारानी चौक डीएसपी ऑफिस के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को फतुहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।


उधर, इस घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। फिलहाल, पुलिस ट्रक को कब्जे में ले ली है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। डीएसपी निखिल कुमार ने बताया की एक ट्रक और वैगन आर कार में टक्कडर हुई है। जिसमें दो युवक की मौत हो गई है। जबकि तीन घायल है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।