ब्रेकिंग
लुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलान

तेज रफ़्तार का कहर ! अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सब-इंस्पेक्टर की मौत, इस जगह मिली थी पोस्टिंग

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई या दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी क

तेज रफ़्तार का कहर ! अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सब-इंस्पेक्टर की मौत, इस जगह मिली थी पोस्टिंग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई या दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दीघा-आशियाना रोड पर सड़क हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, दीघा-आशियाना रोड पर सड़क हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राधे श्याम सिंह के रूप में की गई है, जो हाजीपुर पुलिस लाइन में तैनात थे। इस घटना की  पुष्टि  शास्त्री नगर थाना अध्यक्ष धर्मेद्र कुमार ने की है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।


बताया जा रहा है कि, मृतक राधे श्याम सिंह रात दो बजे के आसपास हाजीपुर से पटना बाइक से आ रहे थे, इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद केस दर्जकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल इस घटना को लेकर सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। ताकि यह मालूम चल सके की मृत पुलिसकर्मी को कौन सी वाहन से टक्कर मारी है। 


उधर, अंतिम संस्कार से पहले उन्हें हाजीपुर पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राधे श्याम सिंह कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के छाता गांव के रहने वाले थे। हाजीपुर से ड्यूटी खत्म करके रोज बाइक से पटना के राजीव नगर आते थे।