मंत्री लखेंद्र पासवान पर तेज प्रताप ने बोला जोरदार हमला, कहा..बुद्धि फेल हो गई है, TRP बटोरना चाहते हैं

तेज प्रताप यादव ने लखेंद्र पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी बुद्धि फेल हो गई है। वे बिना जानकारी के आरोप लगाकर मीडिया में बयान दे रहे हैं ताकि खुद को चर्चा में ला सकें। तेजप्रताप ने कहा कि, “नए-नए मंत्री बने हैं, सोच रहे हैं कि स्वर्ग मिल जाएगा।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 02 Feb 2026 05:35:46 PM IST

मंत्री लखेंद्र पासवान पर तेज प्रताप ने बोला जोरदार हमला, कहा..बुद्धि फेल हो गई है, TRP बटोरना चाहते हैं

नए मंत्री हैं और स्वर्ग चाहते हैं - फ़ोटो

PATNA: जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने सरकारी आवास को लेकर मंत्री लखेंद्र पासवान के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। तेज प्रताप ने साफ कहा कि सरकारी बंगले से किसी भी तरह का सामान गायब होने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। उन्होंने बताया कि विधायक रहते उन्हें जो सरकारी आवास मिला था, उसमें लगे एसी, पंखे और अन्य सुविधाएं उनके निजी खर्च से खरीदी गई थीं। ऐसे में सामान ले जाने का सवाल ही नहीं उठता। तेज प्रताप ने कहा, “हम छोटा काम नहीं करते।”


“बिना जानकारी आरोप लगा रहे मंत्री”

तेज प्रताप यादव ने लखेंद्र पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी बुद्धि फेल हो गई है। वे बिना जानकारी के आरोप लगाकर मीडिया में बयान दे रहे हैं ताकि खुद को चर्चा में ला सकें। तेजप्रताप ने कहा कि, “नए-नए मंत्री बने हैं, सोच रहे हैं कि स्वर्ग मिल जाएगा। संयम रखें और पावर का गलत इस्तेमाल न करें। 


तेजप्रताप ने आगे कहा कि मंत्री लखींद्र पासवान जो आरोप लगा रहे हैं कि हमने AC और पंखा खोल लिया वह मेरे खुद के पैसों से खरीदा हुआ था। जब हम सरकारी आवास में गये थे तब वहां कुछ भी नहीं था। इतना सामान तो हम खुद लेकर गये हुए थे। भवन निर्माण विभाग या JE ने नोटिस क्यों नहीं निकाला। सारा सामान मेरा था। 


हम ऐसा छोटा काम नहीं करते है। लखींद्र पासवान नए नए मंत्री बने है, तो सोच रहे है कि उनको स्वर्ग मिल जाए। हम तो उनको दही चूड़ा भोज में भी बुलाए थे...लेकिन नहीं आए..वो भी मोदी जी की तरह बिजी होंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में इतना अपराध बढ़ गया है कि पूछिये मत। नीट छात्रा मामले में क्या हुआ...मंत्री जी को इस बात की चिंता नहीं। इनको तो बल AC कौन ले गया और बल्ब क्यों ले गया बस ई सबका चिंता है। बता दें कि विवादित सरकारी आवास पटना के 26 एम, स्ट्रैंड रोड स्थित है।


“अपराध पर चिंता नहीं, बल्ब-पंखे पर कर रहे हंगामा”

तेज प्रताप ने कहा कि जब उन्हें यह आवास मिला था, तब वह जर्जर हालत में था। “वो घर नर्क जैसा था, जिसे मैंने अपने पैसों से स्वर्ग बनाया। जब मैं वहां रहता था, तब भी छत गिरती थी। अंग्रेजों के जमाने का घर है।” उन्होंने सवाल उठाया कि यदि इतना सारा सामान ले जाया गया होता, तो भवन निर्माण विभाग या जेई द्वारा नोटिस क्यों नहीं दिया गया। तेज प्रताप ने कहा कि बिहार में अपराधियों के तांडव, नीट छात्रा के साथ हुई घटना जैसे गंभीर मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय मंत्री को बल्ब और पंखे की चिंता है। यह सब सिर्फ टीआरपी के लिए किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि लखेंद्र पासवान के पास 10 समर्थक भी नहीं हैं और वे बेवजह विवाद खड़ा कर रहे हैं।


पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर कहा..

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने से पाकिस्तान के इनकार पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि पाकिस्तान भारत से डर गया है। उन्होंने दावा किया कि आज सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देश भारत से डरते हैं।पाकिस्तान को लग गया था कि वो भारत से हार जाएगा इसलिए मैच खेलने से इनकार कर दिया।


बजट 2026 और नीट छात्रा मामला

केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट सोच-समझकर पेश किया होगा, लेकिन यदि उसमें कोई कमी है तो उसे दूर किया जाना चाहिए। वहीं नीट छात्रा प्रकरण पर उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच बहुत पहले हो जानी चाहिए थी। जांच में देरी से सवाल खड़े होते हैं, लेकिन अब जांच से सच्चाई सामने आएगी।

     तेज प्रताप यादव ने क्या कुछ कहा..पूरा वीडियो देखने के लिए इसे क्लीक करें