ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली

Bihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामला

बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। तेज प्रताप यादव ने ब्लैकमेलिंग, धमकी और पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की मांग की है। शिकायत के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मामले में पुलिस जांच के बाद ही पूरी

TEJPRATAP YADAV
tejpratap yadav
© Reporter
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News :   बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विधायक रह चुके तेज प्रताप यादव ने ब्लैकमेलिंग, अवैध धन वसूली, मानसिक प्रताड़ना और छवि खराब करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत देने की बात कही है। शिकायत पत्र में उन्होंने कुछ लोगों पर आपराधिक साजिश रचने और उन्हें बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। 

शिकायत में तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वह एक सार्वजनिक और राजनीतिक परिवार से आते हैं तथा लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनकी प्रतिष्ठा और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर उन्हें परेशान किया।


आवेदन के अनुसार, मुख्य आरोपी आकाश यादव सहित कुछ अन्य लोगों पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कथित तौर पर वीडियो और अन्य सामग्री के जरिए बदनाम करने की धमकी दी। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने कथित रूप से कहा कि यदि मांग पूरी नहीं की गई तो उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि खराब कर दी जाएगी तथा उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की जाएगी।


कई बार पैसे मांगने का लगाया आरोप

शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि अलग-अलग समय पर पैसों की मांग की गई। इसमें कई बार अलग-अलग राशि मांगने और दबाव बनाने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि अपनी प्रतिष्ठा और परिवार के सम्मान को बचाने के लिए कुछ मौकों पर पैसे देने पड़े।


तेज प्रताप यादव ने पुलिस से पूरे मामले की जांच करने की मांग की है। उन्होंने आरोपियों के मोबाइल रिकॉर्ड, बैंक खातों, व्हाट्सऐप संदेश, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराने की भी मांग की है।


सुरक्षा को लेकर भी जताई चिंता

शिकायत में यह भी कहा गया है कि उन्हें भविष्य में भी ब्लैकमेलिंग, बदनामी या नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका है। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।


आवेदन में कई लोगों के नाम शामिल किए गए हैं और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने इसे आपराधिक षड्यंत्र, रंगदारी, मानसिक प्रताड़ना और धमकी से जुड़ा मामला बताया है।


पुलिस जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

मामले में पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, कॉल डिटेल और अन्य दस्तावेजों की जांच कर आगे की कार्रवाई कर सकती है।


राजनीतिक गलियारों में इस शिकायत के बाद चर्चा तेज हो गई है। तेज प्रताप यादव इससे पहले भी अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। अब इस मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।