ब्रेकिंग
शराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनीVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानशराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनीVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधान

बड़े बेटे के जन्मदिन पर आशीर्वाद देने पहुंचे लालू, CM सम्राट को तेज प्रताप ने दी बधाई, कहा..मुख्यमंत्री बनने की मेरी भविष्यवाणी सच हुई

तेज प्रताप ने कहा कि नीतीश कुमार अब पूर्व हो गये है। जो उनको करना था वो कर दिये, यह जिम्मेदारी जिनकों मिला है वो इसे सही से निभाने का काम करें। नीतीश जी ने पूर्व में जो काम किये हैं उसे पूरा करने का काम सम्राट करें।

बिहार न्यूज
तेज प्रताप यादव ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव का आज बर्थडे है। पटना के हार्डिंग रोड स्थित आवास पर तेज प्रताप अपना जन्मदिन धूमधाम के साथ मना रहे हैं। उन्होंने बर्थ डे पार्टी में आने के लिए माता-पिता सहित पूरे परिवार और सीएम सम्राट चौधरी सहित कई नेताओं को निमंत्रण दिया है। बेटे के जन्मदिन को मनाने के लिए पिता लालू प्रसाद यादव देर शाम पहुंचे। 


तेज प्रताप ने अपने पिता और पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके समर्थक भी मौजूद थे। तेज प्रताप ने कहा कि उनके जन्मदिन को मनाने के लिए जनशक्ति जनता दल के नेता और पदाधिकारी पहुंचे हैं।


बर्थ डे के मौके पर तेज प्रताप ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई और शुभकामनाए दी। कहा कि हमने भविष्यवाणी किया था कि सम्राट चौधरी आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री बनेंगे और आज वह भविष्यवाणी सही हो गई। बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। सम्राट चौधरी एक नौजवान नेता हैं, जब युवा आगे आता है तो एक नया दिशा तय होता है।


युथ यंग नौजवान जब आगे आता है तब एक नया दिशा बनाने का काम करता है। सम्राट चौधरी जी मुख्यमंत्री बनने हैं, हम उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। हम सभी यह आशा करते हैं कि वो एक परिपक्प सीएम साबित हो। जो नीतीश जी ने पूर्व में जो काम किये हैं उसे पूरा करने का काम करें। वो सभी लोगों को साथ लेकर चले। बिहार के लोगों की समस्या को हल करे। रोजगार और महंगाई पर काम करे।


तेज प्रताप ने कहा कि नीतीश कुमार अब पूर्व हो गये है। जो उनको करना था वो कर दिये, यह जिम्मेदारी जिनकों मिला है वो इसे सही से निभाने का काम करें। बिहार के युवाओं को रोजगार मिले। लॉ एन्ड ऑर्डर तो बिहार में चरमराया हुआ है यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। हम एक दो महीना का इंतजार कर रहे है कि ये कैसे सरकार चलाते है। हम ने ही भविष्यवाणी किया था कि सम्राट चौधरी जी मुख्यमंत्री बनेंगे और वो भविष्यवाणी साबित हो गया। और अगला भविष्यवाणी भी एक महीने बाद हम करेंगे। 


उन्होंने कहा कि सरकार को पहले महिला को सुरक्षित करना होगा। बिहार में महिलाएं सुरक्षित है या नहीं यह तो सब कोई देख रहे हैं। हम एक दो महीना देख लेते हैं यदि सरकार ठीक से काम नहीं करेगी तब हम विरोध जताएंगे। शराब तो सब कोई पी रहा है, महिला तो सिगरेट पी रही है और पुलिस लोग ऐसे ताक रहा है। सूखा नशा सब ले रहा है।