ब्रेकिंग
Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपBihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंप

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग होंगे पारदर्शी, डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने दिए निर्देश

Bihar Teacher Transfer: बिहार में करीब 6 लाख शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को पारदर्शी बनाने की दिशा में सरकार ने पहल शुरू कर दी है. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने सॉफ्टवेयर सिस्टम मजबूत करने और प्रशिक्षण पर जोर दिया है.

Bihar Teacher Transfer
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher Transfer: बिहार में करीब छह लाख शिक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापन को लेकर सरकार ने पारदर्शिता पर जोर दिया है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए, ताकि शिक्षकों को किसी तरह की असुविधा न हो।


बैठक में उन्होंने सॉफ्टवेयर मैकेनिज्म को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर बल दिया। साथ ही कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति के बाद उनके प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए, क्योंकि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण से छात्रों के शैक्षणिक विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।


इस दौरान प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने प्रत्येक प्रखंड में मॉडल स्कूल, स्थानांतरण नीति, पुस्तकालय पात्रता परीक्षा, पीएमश्री पोषण योजना, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता और एनजीओ से जुड़ी गतिविधियों पर प्रस्तुति दी।


उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि शिक्षक निर्धारित समय तक विद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने एनजीओ से जुड़े शैक्षणिक कार्यक्रमों की समय-समय पर समीक्षा करने का भी आदेश दिया, ताकि उनके परिणाम और प्रभाव का आकलन किया जा सके।


उन्होंने कहा कि सरकार का अंतिम लक्ष्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। सभी नीतियां, तकनीक और प्रशिक्षण मॉड्यूल इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं, ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता