ब्रेकिंग
Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपBihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंप

बिहार में इस दिन 12 घंटे बंद रहेंगी बिजली सेवाएं, नहीं होगा बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज; सामने आई बड़ी वजह

Bihar News: बिहार में NBPDCL और SBPDCL की ऑनलाइन सेवाएं नेटवर्क मेंटेनेंस के कारण 6 जून शाम 5 बजे से 7 जून सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगी। इस दौरान बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज और अन्य ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) की ओर से नेटवर्क मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इसके चलते उपभोक्ताओं से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएं 12 घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।


बिजली कंपनियों द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 6 जून की शाम 5 बजे से 7 जून की सुबह 5 बजे तक ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इस दौरान उपभोक्ता बिजली कंपनियों के किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर सकेंगे। मेंटेनेंस अवधि के दौरान बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज और अन्य ऑनलाइन लेनदेन की सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं को तत्काल रिचार्ज या बिल जमा करना है, उन्हें निर्धारित समय से पहले यह कार्य पूरा करने की सलाह दी गई है।


ऑनलाइन सेवाएं बंद रहने के दौरान उपभोक्ता नया बिजली कनेक्शन आवेदन, लोड बढ़ाने या घटाने की प्रक्रिया, उपभोक्ता के नाम में परिवर्तन, बिजली बिल सुधार संबंधी सेवाएं ,उपभोक्ता पोर्टल से जुड़ी अन्य ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा सकेंगे।


NBPDCL और SBPDCL ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि नेटवर्क को अधिक सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए यह मेंटेनेंस कार्य आवश्यक है। कंपनियों ने सलाह दी है कि उपभोक्ता समय रहते अपने जरूरी बिल भुगतान और स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज कर लें, ताकि सेवा बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


बिजली कंपनियों के अनुसार, निर्धारित मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद सभी ऑनलाइन सेवाएं सामान्य रूप से फिर शुरू कर दी जाएंगी और उपभोक्ता पहले की तरह डिजिटल सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता