ब्रेकिंग
छठ -दिवाली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, पुणे से चलेंगी दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें; आरा-पाटलिपुत्र में भी ठहराव✦बिना सुरक्षा गार्ड वाले ATM को बदमाशों ने बनाया निशाना, ड्रिल से कैश बॉक्स तोड़ लाखों उड़ाए; सर्वर ठप कर हुए फरार✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦छठ -दिवाली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, पुणे से चलेंगी दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें; आरा-पाटलिपुत्र में भी ठहराव✦बिना सुरक्षा गार्ड वाले ATM को बदमाशों ने बनाया निशाना, ड्रिल से कैश बॉक्स तोड़ लाखों उड़ाए; सर्वर ठप कर हुए फरार✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार

21 जून को सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, NEET परीक्षार्थियों के लिए बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Bihar News: बिहार सरकार ने नीट परीक्षा 21 जून के दिन परीक्षार्थियों के लिए सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

Bihar News
© Social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बिहार सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के दिन सभी परीक्षार्थियों को राज्य की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके तहत अभ्यर्थी बिना टिकट के बसों में सफर कर सकेंगे।


मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सभी जिलों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा भी की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सीएम ने सभी डीएम और एसपी को परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया है।


राज्य के 35 जिलों में कुल 331 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 21 जून को एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। सरकार ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, मेडिकल सहायता और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। 


जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसों के संचालन की भी संभावना जताई गई है। हालांकि, मुफ्त बस सेवा के कारण 21 जून को सरकारी बसों में भीड़ बढ़ने और अव्यवस्था की स्थिति बनने की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे अन्य यात्रियों को असुविधा हो सकती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता