ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

तपती धूप से जल्द मिलेगी राहत : IMD ने मानसून को लेकर जारी किया अपडेट

PATNA : राजधानी पटना समेत प्रदेश में बीते कई दिनों से भीषण तपिश और लू प्रभाव जारी है। भीषण लू के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ऐसे में गर्मी व लू से राहत को लेकर मानसून

तपती धूप से जल्द मिलेगी राहत : IMD ने मानसून को लेकर जारी किया अपडेट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना समेत प्रदेश में बीते कई दिनों से भीषण तपिश और लू प्रभाव जारी है। भीषण लू के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ऐसे में गर्मी व लू से राहत को लेकर मानसून का इंतजार करने वाले लोगों को अभी चार से पांच दिन और इंतजार करना होगा।


दरअसल, पटना सहित राज्य के दक्षिण भाग में अभी तीन से चार दिनों तक लू व गर्मी का सितम जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पर बंगाल की खाड़ी स्थित इस्मालपुर में बीते 16 दिनों से कमजोर पड़ा हुआ है। लिहाजा, मानसून को आने में अभी पांच से छह दिनों का समय लगने की संभावना है। ऐसे में खासतौर पर राजधानी समेत राज्य के दक्षिणी हिस्सों में गर्मी व लू का प्रभाव जारी रहने की संभावना है।


वहीं, 19 जून की शाम से यहां बादल छाए रहने के साथ 20 जून से ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक व तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, चार दिनों बाद मानसून की सक्रियता के प्रभाव से 20-22 जून के दौरान पटना सहित राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा का पुर्वानुमान है।


उधर, मंगलवार को राजधानी समेत राज्य के 18 जिले लू की चपेट में रहेंगे। इसमें दक्षिणी भाग के आठ जिले के साथ बक्सर, भभुआ, रोहतास, गया, अरवल, भोजपुर, जहानाबाद, नवादा में भीषण लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना समेत अन्य दक्षिणी भागों में गर्म दिन रहने के साथ लू के आसार हैं।


पटना समेत 17 शहर लू की चपेट में रहे। पटना और मुंगेर में गर्म दिन रहने के साथ उष्ण लहर का प्रभाव बना रहेगा। जबकि गया , छपरा, डेहरी, शेखपुरा, गोपालगंज, जमुई, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, वैशाली, नवादा, राजगीर, अरवल, बिक्रमगंज, मुंगेर व जीरादेई में भीषण उष्ण लहर का प्रभाव बना हुआ है।