ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

सुशांत की मौत की CBI जांच की मांग, 'जस्टिस फॉर सुशांत' के बैनर तले राज्यभर में प्रदर्शन

PATNA : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच की मांग हो रही है. सीबीआई जांच की मांग को लेकर देशभर में लगातार आवाज बुंलद हो रही है. इसी क

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच की मांग हो रही है. सीबीआई जांच की मांग को लेकर देशभर में लगातार आवाज बुंलद हो रही है. इसी क्रम में प्रदेश भर में "जस्टिस फॉर सुशांत" के बैनर तले इस मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर व्‍यापक प्रदर्शन हुआ.


पटना में गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर पर "जस्टिस फॉर सुशांत"  के सदस्‍यों ने कैंडिल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत अभिनेता सुशांत की मौत की सीबीआई से जांच की मांग की. "जस्टिस फॉर सुशांत" के प्रभारी विशाल सिंह ने बताया कि "जस्टिस फॉर सुशांत" के बैनर तले पूरे बिहार में आज आंदोलन किया गया. सुशांत के साथ जो हुआ हम उसे बर्दाश्‍त नहीं कर सकते हैं. हम सभी चाहते हैं कि इस मामले की निश्‍पक्ष सीबीआई जांच हो. इसलिए पूरा बिहार आज उनके लिए उठ खड़ा हुआ है. सिर्फ बिहार ही नहीं पूरे देश में सुशांत को चाहने वाले भी चाहते हैं कि इस मामले की जांच हो और सच्‍चाई बाहर आये. उन्‍होंने कहा कि अभिनेता की रहस्यमय मौत का सच बिहार और देश की जनता के सामने आना चाहिए, जो बिना सीबीआई जांच के संभव नहीं दिख रहा है.


उन्‍होंने बताया कि "जस्टिस फॉर सुशांत" के बैनर तले होनेवाले आंदोलन का मुख्य नारा है- "एक दिन, एक समय - एक साथ, भरो हुँकार। अब लगाएंगे सड़कों पर दहाड़ - झुक जाएगा सरकार। विशाल सिंह ने कहा कि बिहार के सभी जिला मुख्यालय सहित 250 से ज्यादा स्थानों पर "एक दिन, एक समय, एक साथ "जस्टिस फॉर सुशांत" के बैनर तले प्रदर्शन मार्च निकाला गया.


अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को न्याय के साथ सच्ची श्रद्धांजली तब मिलेगी, जब उनकी संदिग्ध मौत की जाँच सीबीआई से होगी.  बिहार की जनता से अपील की है कि हमसभी अपनी एकजुटता का परिचय देकर आंदोलन के मुहिम को मजबूती प्रदान करें. जिससे दिवंगत अभिनेता सुशांत के हत्यारों का पर्दाफाश हो सके.