ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

सुशांत के साथ बॉलीवुड में गलत हुआ, पटना पहुंचे मनोज तिवारी बोले.. बिग बॉस में मेरे साथ भेदभाव हुआ

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने भी बॉलीवुड माफिया के ऊपर सवाल खड़े कर दिए हैं. मनोज तिवारी अर्से बाद आज दिल्ली

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने भी बॉलीवुड माफिया के ऊपर सवाल खड़े कर दिए हैं. मनोज तिवारी अर्से बाद आज दिल्ली से पटना पहुंचे मनोज तिवारी ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ बहुत गलत हुआ और उनके बारे में जो कुछ बताया जा रहा है वह बात गले से नीचे नहीं उतर रही. मनोज तिवारी ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में पूरी जांच होनी चाहिए और दोषियों का चेहरा सामने आना चाहिए.

मनोज तिवारी ने कहा है कि छोटे शहरों से मुंबई या बॉलीवुड में जाने वाले लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है और सुशांत इसी के शिकार हुए. सुशांत के साथ जो कुछ हुआ है वह इस बात का सबूत है कि बॉलीवुड में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा था. मनोज तिवारी ने कहा है कि बिग बॉस में शामिल होने के दौरान उनके साथ भी बहुत कुछ हुआ यह पूछे जाने पर कि क्या सलमान खान के शो बिग बॉस में उन को निशाना बनाया जा रहा था. मनोज तिवारी ने कहा कि यह बात सभी जानते हैं कि छोटे शहर से आने वाले कलाकारों के साथ बॉलीवुड कैसे पेश आता है.

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के बाद मनोज तिवारी  सुशांत सिंह राजपूत के घर के लिए रवाना हो गए. मनोज तिवारी ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत का असमय चला जाना बेहद दुखदाई है ,लेकिन उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाएं. 




रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता