ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

सुशासन की सरकार पर सवाल? राजधानी में अपराधियों ने दिनदहाड़े निगम पार्षद के पति को मारी गोली,कुछ दिन पहले वायरल हुआ था वीडियो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधनी पटना से दीघा थाना इलाके से निकल कर सामने आ रही है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने निगम पार्षद के पति को गोली मार दी गई है। इस पार्षद के पति की पहचा

सुशासन की सरकार पर सवाल?  राजधानी में अपराधियों ने दिनदहाड़े निगम पार्षद के पति को मारी गोली,कुछ दिन पहले वायरल हुआ था वीडियो
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधनी पटना से दीघा थाना इलाके से निकल कर सामने आ रही है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने निगम पार्षद के पति को गोली मार दी गई है। इस पार्षद के पति की पहचान नीलेश मुखिया के रूप में हुई है। इन्हें दो गोली लगने की खबर निकल कर सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, पटना के दीघा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए निगम पार्षद के पति को गोली मार दी है।अपराधियों ने कुर्जी मोड़ इलाके में अपराधियों ने आज सुबह निलेश मुखिया को गोली मारी है। नीलेश पूर्व में मुखिया भी रह चुका है। सोमवार सुबह अपराधियों ने नीलेश मुखिया के कुर्जी मोड़ स्थित कार्यालय में 6 राउंड फायरिंग की थी। जिसमें से 2 गोली नीलेश को लगी है। वहीं इस घटना के बाद से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया है। 


वहीं, इस मामले को लेकर दीघा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच को लेकर फॉरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है। हमें सूचना मिली थी कि नरेश मुखिया को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। फिलहाल इनका इलाज चल रहा है यह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।