ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में महंगा हुआ सुधा दूध, अब 65 रुपये में एक लीटर मिलेगा गोल्ड, 22 मई से लागू

बिहार स्टेट मिल्क को ऑपरेटिव फेडरेशन (कॉम्फेड) ने सुधा दूध की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बारे में आदेश जारी किया है। अभी सिर्फ सुधा दूध की कीमत ही बढ़ाई गयी है।

bihar
सुधा दूध महंगा
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: अब लोगों को एक बार फिर महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। बिहार में सुधा दूध का दाम बढ़ गया है। जो सुधा शक्ति पहले 55 रुपए लीटर मिलता था। वो अब 3 रुपया महंगा हो गया है। सुधा शक्ति का दाम 3 रूपया बढ़कर 57 रुपए हो गया है। वही सुधा गाय का दूध जो पहले 52 रुपए लीटर मिलता था। वो अब 54 रुपए हो गया है। 


बिहार में सुधा दूध के दामों में दो से तीन रूपये प्रति लीटर की बढोतरी की गयी है। फुल क्रीम दूध गोल्ड की कीमत प्रति लीटर 62 रुपए से बढ़ाकर 65 रुपए किया गया है। सुधा दूध के कीमतों में यह बढ़ोतरी कल गुरुवार 22 मई से लागू होगी।


बिहार स्टेट मिल्क को ऑपरेटिव फेडरेशन (कॉम्फेड) ने सुधा दूध की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बारे में आदेश जारी किया है। अभी सिर्फ सुधा दुध के दाम ही बढ़ाए गये हैं, सुधा के अन्य उत्पाद जैसे दही,घी,लस्सी,पेड़ा का दाम अभी बढ़ाया नहीं गया है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि दुध से तैयार होने वाले सुधा के अन्य उत्पादों के दाम भी बढाए जा सकते हैं।   


बता दें कि इससे पहले अमूल डेयरी ने भी दूध के दामों में बढ़ोतरी की थी। अमूल डेयरी ने 2 रुपये प्रति लीटर दूध का दाम बढ़ाया था। जबकि सुधा ने दो रुपये से लेकर 3 रुपये तक की वृद्धि की है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सुधा दुध के दाम में बढ़ोतरी की गयी है। 


महंगाई की मार झेल रहे लोगों को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह बड़े झटके के सामान है। जहां लोग महंगाई कम होने का इंतजार कर रहे हैं, वही अचानक खाद्य प्रदार्थों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। अब दूध का दाम भी आसमान छू रहा हैं। अमूल और सुधा दूध का इस्तेमाल लोग रोज करते हैं। सुधा ने दूध में दो रूपये से लेकर 3 रुपये का इजाफा किया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है।

टैग्स