ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

SSB जवानों ने बचाई गंगा में डूब रहे युवक की जान, नहाने के दौरान फिसला था पैर

सिखों के दसवें श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व के मौके पर नालंदा के हरनौत का रहने वाला युवक गुरु के दरबार में मत्था टेकने आया था लेकिन नहाने के दौरान गंगा में डूब गया। फिर..

SSB KI PAHAL
युवक की बची जान
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मिरचाई घाट पर SSB (सशस्त्र सीमा बल) के जवानों ने गंगा नदी में डूब रहे एक व्यक्ति की जान बचाई। बताया जाता है कि SSB के जवान गंगा नदी में नाव से ड्यूटी कर रहे थे, तभी उन्होंने एक व्यक्ति को डूबते हुए देखा। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और उस व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला।


गंगा नदी में डूबने वाले व्यक्ति की पहचान नालंदा जिले के हरनौत निवासी राजीव रंजन के रूप में हुई है। राजीव रंजन गंगा स्नान करने के बाद पटना साहिब गुरुद्वारा दर्शन करने वाले थे। नहाने के दौरान उनका पैर फिसल गया, जिसके कारण वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।  SSB के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजीव रंजन को बचाया और उनके परिजनों के हवाले कर दिया।


 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता