ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

सृजन घोटाले को लेकर पटना हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: जांच पूरी करने के लिए SIT का गठऩ करें CBI डायरेक्टर

PATNA : पटना हाईकोर्ट ने बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाले को लेकर अहम आदेश दिया है. हाईकोर्ट ने सीबीआई के निदेशक को कहा है कि वे इस मामले की जांच जल्द पूरा करने के लिए विशेष जां

सृजन घोटाले को लेकर पटना हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: जांच पूरी करने के लिए SIT का गठऩ करें CBI डायरेक्टर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : पटना हाईकोर्ट ने बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाले को लेकर अहम आदेश दिया है. हाईकोर्ट ने सीबीआई के निदेशक को कहा है कि वे इस मामले की जांच जल्द पूरा करने के लिए विशेष जांच दल यानि SIT का गठन करें. कोर्ट ने सीबीआई को सृजन मामले में अब तक हुई जांच पर तीन सप्ताह के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है.


दरअसल पटना हाईकोर्ट के जस्टिस राजन गुप्ता और मोहित शाह की बेंच में सृजन घोटाले से जुड़े एक मामले की सुनवाई हुई. ये मामला बैंकों से पैसे की वसूली का है. बिहार सरकार ने सृजन घोटाले में गबन की गयी राशि को लौटाने के लिए बैंकों को नोटिस जारी किया है. बैंक की तरफ से पेश हुए वरीय अधिवक्ता पीके शाही ने कहा कि राज्य सरकार को बैंकों से पैसे वसूली करने का अधिकार नहीं है. हाईकोर्ट ने इस मामले में पहले ही सीबीआई को नोटिस जारी किया था जो सृजन घोटाले की जांच कर रही है. कोर्ट ने इससे पहले की सुनवाई में ही सीबीआई को घोटाले की जांच पर स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा था. लेकिन सीबीआई की ओर से रिपोर्ट नहीं पेश किया गया.


हाईकोर्ट की बेंच ने बुधवार को सृजन घोटाले की विस्तार से जानकारी ली. कोर्ट ने दोनों तरफ से पेश हुए अधिवक्ताओं से पूछा कि घोटाले को कैसे अंजाम दिया गया. कौन-कौन से लोग इसमें शामिल थे. आखिरकार सरकार के सैकड़ों करोड़ रूपये सृजन नाम की संस्था के पास कैसे पहुंच गये. जिस पैसे को बैंक में जमा होना था वह गायब कैसे हो गया. कोर्ट ने सारे तथ्यों को जानने के बाद कहा कि मामला गंभीर है.


सीबीआई के निदेशक को निर्देश

पटना हाईकोर्ट की बेंच ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई के निदेशक से ये आग्रह किया जाता है कि वे अपने स्तर से इस मामले की निगरानी करें. कोर्ट ने सीबीआई डायरेक्टर को कहा कि वे सृजन घोटाले की जांच करने के लिए विशेष जांच दल यानि SIT का गठन करें ताकि मामले की जांच जल्द पूरी हो सके. पटना हाईकोर्ट ने सीबीआई को कहा है कि वह तीन सप्ताह में सृजन घोटाले की जांच पर सीलबंद रिपोर्ट दायर करे. पटना हाईकोर्ट सितंबर के पहले सप्ताह में फिर से इस मामले की सुनवाई करेगा.

टैग्स