ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Accident News : तेज रफ़्तार का कहर ! कोचिंग से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मातम का माहौल

Accident News : बिहार में सड़क हादसे कि खबरों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब सड़क हादसे कि वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना से सटे बाढ़ से निकल कर सामने

barh Accident News
सड़क हादसे में मौत
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Accident News : बिहार में सड़क हादसे कि खबरों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब सड़क हादसे कि वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना से सटे बाढ़ से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, बाढ़ थाना अंतर्गत दाहौर गांव  में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गंजपर गांव निवासी रितिक राज (19) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रितिक बाढ़ से कोचिंग के बाद ऑटो से घर लौट रहा था, तभी दाहौर गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। 


वहीं, ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी उसके बाद परिजन आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले आए, जहां से उसे PMCH रेफर कर दिया गया। PMCH में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रितिक 9वीं कक्षा का छात्र था।हाल ही में उसके पिता की भी मौत हुई थी।


इधर, इस मामले में SI विनय शर्मा ने बताया कि युवक बाढ़ से घर लौट रहा था। तभी हादसा हुआ। आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

टैग्स