ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सोमवार से हाफ शर्ट और पैंट में स्कूल नहीं जा सकते बच्चे, डीएम ने जारी किया आदेश, अब स्कूलों में चलेगा सिर्फ फुल शर्ट और फुल पैंट

PATNA : राजधानी में जलजमाव के बाद लोग अब डेंगू की चपेट में आ रहे हैं. डेंगू की प्रकोप से बचने के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है. डीएम ने स्कूली बच्चों को फ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी में जलजमाव के बाद लोग अब डेंगू की चपेट में आ रहे हैं. डेंगू की प्रकोप से बचने के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है. डीएम ने स्कूली बच्चों को फुल शर्ट और फुल पैंट पहनने का आदेश स्कूल प्रशासन को दिया है. 14 अक्टूबर यानी कि सोमवार से पटना में बच्चे सिर्फ फुल शर्ट और फुल पैंट पहनकर ही पढ़ने जा सकते हैं. 


डीएम ने कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए स्कूल ड्रेस के तौर पर हाफ शर्ट और हाफ पैंट की बाध्यता को फिलहाल अगले आदेश तक समाप्त किया जाता है. उन्होंने कहा कि पूरे शरीर को ढंकने वाले ड्रेस पहनकर बच्चों को स्कूल जाना होगा. 


स्कूल प्रशासन को जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर कहा कि विद्यालय परिसर में पूरी तरह स्वच्छता रखें. जमा पानी और गंदगी पर कीटनाशक दवाओं का नियमित रूप से छिड़काव करें. शिक्षा विभाग की ओर से यह आदेश सभी डीईओ और एसडीओ को दिया गया है. उन्होंने कहा कि आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी.