ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

BIHAR NEWS : अब माइनस बैलेंस में भी नहीं कटेगी बिजली, स्मार्ट मीटर वालों करना होगा यह छोटा सा काम

PATNA : बिहार के उनलोगों के लिए यह काफी अच्छी खबर है जिनके घर स्मार्ट प्रीपेड मीटर स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब आप बेफिक्र होकर बिजली का उपभोग करते

BIHAR NEWS : अब माइनस बैलेंस में भी नहीं कटेगी बिजली, स्मार्ट मीटर वालों करना होगा यह छोटा सा काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के उनलोगों के लिए यह काफी अच्छी खबर है जिनके घर स्मार्ट प्रीपेड मीटर स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब आप बेफिक्र होकर बिजली का उपभोग करते रहें और आपका बैलेंस कितना भी माइनस में क्यों न चला जाए आपके घर की बिजली नहीं कटेगी। हालांकि, इसको लेकर एक छोटा सा काम करना होगा। 


दरअसल, स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ना होगा। गौर हो कि पटना अंचल के ग्रामीण इलाके में 100 लोग सौर ऊर्जा योजना का लाभ ले रहे हैं। इनका बैलेंस शून्य होने पर भी बिजली नहीं कट रही है। सौर ऊर्जा लगाने पर स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता पोस्टपेड उपभोक्ता बन जाएंगे।


इसमें ऐसी तकनीक लगाई गई है कि सौर ऊर्जा से कितनी यूनिट बिजली मिली, कितनी खपत की और कितनी यूनिट बिजली बच गई। अधिक बिजली बचने पर बिजली कंपनी को बिजली चली जाती है। उस एवज में बिजली कंपनी जरूरत पर उन उपभोक्ताओं को ली हुई बिजली लौटा देती है। बिजली उपभोक्ताओं को इसलिए पोस्टपेड वाली सुविधा दी जाती है। इसमें एक और सुविधा यह भी है कि आपका एक महीने में 300 यूनिट बिजली उत्पादित हुआ। आप किसी कार्यवश बाहर चले गए। वह बिजली आप आने पर इस्तेमाल कर सकते हैं।


वहीं, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर ऊर्जा लगाने वाले बिहार के 20 उपभोक्ता 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर परेड में शामिल होंगे। वैसे उपभोक्ता शामिल होंगे, जिनका जीरो बिजली बिल आ रहा है। बिजली कंपनी चयन कर भेजेगा। केंद्र सरकार सभी खर्च वहन करेगी। इसके अलावा शंकर चौधरी, विद्युत अधीक्षण अभियंता पटना अंचल ने कहा कि पटना सर्किल के 100 घरों में सौर ऊर्जा लगवाए गए हैं। दो हजार आवेदन आए हैं। जिसे अविलंब लगाने की कार्रवाई हो रही है। उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। योजना से जुड़ने वाले कई लोगों का बिजली बिल जीरो आने लगा है।