ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

अब SKMCH में भी होगा कोरोना का टेस्ट, सीएम नीतीश ने कहा- जल्द शुरू कराया जाये

PATNA : कोरोना महामारी इस वक्त पूरी दुनिया में तबाही मची हुई है. इंडिया में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है. पिछले दो दिनों में भारत में लगभग 2 हजार मरीज सामने आ

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी इस वक्त पूरी दुनिया में तबाही मची हुई है. इंडिया में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है. पिछले दो दिनों में भारत में लगभग 2 हजार मरीज सामने आये हैं, जबकि 70 से ज्यादा मरीजों ने इस जानलेवा बीमारी के कारण दम तोड़ दिया है. कोरोना संकट के बीच सीएम नीतीश ने बिहार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों समेत कई अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की. इस बैठक में सीएम ने मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच में जल्द ही कोरोना टेस्टिंग की शुरुआत करने के सख्त निर्देश दिये. 


बिहार के 4 केंद्रों पर हो रही जांच
बिहार में फिलहाल 4 जगहों पर ही कोरोना की टेस्टिंग की जा रही है. आरएमआरआई, आईजीआईएमएस, डीएमसीएच के साथ-साथ पीएमसीएच में भी कोरोना की जांच की जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने अफसरों से कहा कि उन्हें जानकारी दी गई है कि मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच में जांच की अनुमति दे दी गई है. इसे जल्द शुरू किया जाये.


इमरजेंसी और ओपीडी होगी शुरू
सीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण के साथ-साथ अन्य बीमारियों की भी इलाज शुरू की जाये. जिला और अनुमंडलीय अस्पतालों में आम रोगियों की भी इलाज की जाये. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि सबसे पहले आपातकालीन सेवा शुरू करने की योजना है. इसके बाद ओपीडी सेवा भी शुरू कर दी जाएगी, ताकि आम मरीजों को भी कोई दिक्कत ना हो. सीएम ने कहा कि जिला और अनुमंडलीय अस्पतालों में प्रोटेक्शन नॉमर्स का भी ख्याल रखा जाये. पीपीई किट, मास्क, ग्लब्स उपलब्ध हों. मरीजों के लिए एम्बुलेंस की सेवा को लेकर भी सीएम ने सख्त निर्देश दिया. 


जापानी बुखार के लिए सरकार तैयार
सीएम नीतीश ने कहा कि जापानी बुखार और AES से निपटने के  लिए पर्याप्त तैयारी की जाये. पीकू अस्पतालों को बिना देर किये इलाज के लिए तैयार किया जाये. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जेई के पूर्ण टीकाकरण का कार्य आरंभ होना चाहिए और इस काम में लगाए जाने वाले स्वास्थकर्मियों की भी सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा जाये. 

टैग्स