ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

सीवान शराबकांड पर पुलिस का दावा : सैनेटाईजर के नाम पर कोलकाता से मंगाया गया स्प्रिट, अबतक 4 मौत की पुष्टि

PATNA : बिहार में जहरीली शराब के सेवन से होने वाली मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले मशरक और अब सीवान के एक गांव में जहरली शराब के सेवन से 5 लोगों की मौ

सीवान शराबकांड पर पुलिस का दावा : सैनेटाईजर के नाम पर कोलकाता से मंगाया गया स्प्रिट, अबतक 4  मौत की पुष्टि
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में जहरीली शराब के सेवन से होने वाली मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।  कुछ महीने पहले मशरक और अब सीवान के एक गांव में जहरली शराब के सेवन से 5 लोगों की मौत हो गई है।  इसके आलावा गोपलगंज में भी एक मौत हुई है। जिसके बाद अब इसको लेकर एक बार फिर से बिहार में शराबबंदी और पुलिस प्रसाशन पर सवाल उठाना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में अब एडीजी मुख्यालय ने सीवान जहरीली शराबकांड का खुलासा किया है।


एडीजी मुख्यालय ने सीवान कांड का खुलासा करते हुए कहा कि, इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस महकमे ने पहचान लिया है। इसके बाद अब इसकी गिरफ्तारी और इस मामले की जांच को लेकर पुलिस ने एक टीम का गठन किया है। अब यह टीम अपने तरीके से छापेमारी कर रही है। यहां शराब कोलकत्ता से मंगवाया गया था। 


एडीजी मुख्यालय जे एस गंगवार ने कहा कि, सिवान में सैनेटाईजर के नाम पर कोलकाता से स्प्रिट मंगाया गया था। इनलोगों ने इसी का सेवन किया था। पुलिस के तरफ से इस मामले में अबतक 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके आलावा अन्य लोगों की गिरफ़्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।  इस घटना को लेकर खुद डीआईजी घटनास्थल पर कैम्प कटर रहे हैं। यहां अबतक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह आकड़ा 5 लोगों को बताया जा रहा है। 


आपको बताते चलें कि, सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज थाना इलाके की भोपतपुर पंचायत के बाला गांव में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिनका उपचार सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है। सिवान के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह कहा जा सकता है कि इन चार लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है या इसकी वजह कुछ और है। लेकिन, अब यह बताया गया है कि यहां यह मौत कोलकत्ता से आई हुई स्प्रिट पीकर हुई है।