ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

सीतामढ़ी में ट्रैफिक इंस्पेक्टर की दबंगई: कार का शीशा डाउन नहीं करने पर युवक की पिटाई, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

कार का शीशा नीचे नहीं करने पर सीतामढ़ी के ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने भद्दी-भद्दी गालियां दी और युवक को घूंसा मारा। पुलिस पदाधिकारियों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट का वीडियो आए दिन सामने आ रहा है, जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं और कार्रवाई की मांग

bihar
हम नहीं सुधरेंगे!
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SITAMARHI: पिछले दिनों दरभंगा के बेंता थाने के थानेदार हरेंद्र कुमार ने बीच सड़क पर महिला डॉक्टर के ड्राइवर के साथ गाली-गलौज करने, धक्का-मुक्की और धमकी दी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। थानेदार ने कानून के दायरे में रहने के बजाय अपना आपा खो दिया था। जिसकी सजा जब उसे मिली तब थानेदार को अपनी गलती का एहसास हुआ। उक्त थानेदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। लेकिन इन कार्रवाइयों से भी पुलिस कर्मी सीख नहीं ले रहे हैं और फिर वही गलती करने के लिए अपनी आदत से मजबूर है। इनके रवैय्ये को देखकर ऐसा लगता है कि इन्होंने हम नहीं सुधरेंगे की मानों कसम खा रखी है। 


या फिर इन्हें अपने से वरीय अधिकारियों का कोई खौफ नहीं है। तभी तो ये आम लोगों को डराने धमकाने, मारपीट करने और गाली देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले से आ रही है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इससे बिहार पुलिस की भी बदनामी हो रही है। सीतामढ़ी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कार का शीशा नीचे नहीं करने पर एक यातायात प्रभारी सह इंस्पेक्टर द्वारा युवक की मां को गंदी-गंदी और भद्दी-भद्दी गालियां दी गयी। कार में घुसकर ड्राइवर सीट पर बैठे युवक की पिटाई की गयी। इस दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार नामक युवक को घुसा मारते दिखाई दे रहे हैं और गाली देते दिख रहे हैं। 


जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि वाहन जांच के दौरान इंस्पेक्टर ने कार सवार युवक से शीशा गिराने को कहा। शीशा नहीं खुलने पर पुलिस कर्मी ने आपा खो दिया। इस दौरान इंस्पेक्टर ने कार के ड्राइवर को आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने लगे। वायरल वीडियो में युवक पूरी घटना का जिक्र करता दिख रहा है। वायरल वीडियो में जिस यातायात इंस्पेक्टर पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उनका नाम प्रशांत कुमार बताया जा रहा है। यह वीडियो सोमवार से सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे लेकर लोग पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। 


लेकिन इस वायरल वीडियो ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं और ऐसे पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस विभाग के आलाधिकारी की नजर इस वीडियो पर कब जाती है और वो कब एक्शन लेते हैं। इससे पहले भी दरभंगा के एक थानेदार ने इसी तरह की गलती की थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया था। तत्काल प्रभाव से निलंबित होने के बाद दरभंगा के बेंता थाने के थानेदार हरेंद्र कुमार को अपनी गलती का एहसास हुआ था। अब इस गालीबाज इंस्पेक्टर पर विभाग क्या कार्रवाई करती है, यह देखने वाली बात होगी।  


गालीबाज इंस्पेक्टर का वायरल वीडियो देखने के लिए इसे क्लिक करें..

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता