ब्रेकिंग
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीर

हड़ताली TET शिक्षक कराएंगे मुंडन; संयुक्त संघर्ष समिति का हस्ताक्षर अभियान, माध्यमिक संघ बिना वार्ता सुनने को तैयार नहीं

PATNA: सूबे के पौने चार लाख नियोजित शिक्षकों का आंदोलन आज से रफ्तार पकड़ने वाला है। 17 फरवरी से बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर समान काम समान वेतन और समान

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA: सूबे के पौने चार लाख नियोजित शिक्षकों का आंदोलन आज से रफ्तार पकड़ने वाला है। 17 फरवरी से बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर समान काम समान वेतन और समान सेवा शर्त समेत सात सूत्री मांगों के लिए हड़ताल पर डटे शिक्षक अपने आंदोलन को धारदार बनाने में जुट गये। टीईटी शिक्षक आज पटना के गर्दनीबाग में मुंडन करवाएंगे वहीं बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने एलान कर दिया है कि सरकार कुछ भी कर ले बिना वार्ता के हम एकतरफा फैसला नहीं मानेंगे।


बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्यवय समिति आज से हस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रहा है। समिति के संयोजन ब्रजनंदन शर्मा ने कहा कि आज से लेकर 20 मार्च तक शिक्षक हस्ताक्षर अभियान और नुक्कड़ नाटकों के जरिए अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों , बुद्धिजीवियों को जागरूक करेंगे। वहीं सत्ताधारी दल के मंत्री-विधायकों का घेराव करेंगे। इधर टीईटी शिक्षक संघ आज गर्दनीबाग में सामूहिक मुंडन कार्यक्रम चलाएगा। शिक्षक सरकार के विरोध में मुंडन करवा कर विश्व रिकार्ड बनाएंगे। मुंडन के बाद बालों  को नियमित शिक्षकों से डीएनए मिलान के लिए सरकार को सौंपेंगे।


बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार पांडेय और महासचिव ने कहा है कि वार्ता के बिना एकतरफा फैसले को शिक्षक संघ स्वीकार नहीं करेगा। सरकार यदि लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे शिक्षक संगठनों के साथ बिना वार्ता किए मांगों के संबंध में एकतरफा घोषणा करती है तो संघ इसे नामंजूर कर देगा। उन्होने कहा कि सबका वेतन एक समान किए बिना  शिक्षा में गुणात्मक विकास नहीं होगा।