ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर, स्कूलों में अब लगेगी 'जल-जीवन-हरियाली' की क्लास

PATNA : बिहार विधान परिषद में सीएम नीतीश कुमार के एलान के अगले ही दिन शिक्षा विभाग ने स्कूलों में जल-जीवन हरियाली दिवस आयोजन का आदेश जारी कर दिया है। अब बिहार के स्कूलों में हर मही

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद में सीएम नीतीश कुमार के एलान के अगले ही दिन शिक्षा विभाग ने स्कूलों में जल-जीवन हरियाली दिवस आयोजन का आदेश जारी कर दिया है। अब बिहार के स्कूलों में हर महीने के पहले मंगलवार को जल-जीवन-हरियाली का पाठ बच्चों को पढ़ाया जाएगा।


शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने सभी डीईओ और डीपीओ को लेटर जारी करते हुए कहा है कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि सूबे के सभी स्कूलों में महीने के पहले मंगलवार को 11से 12 बजे के बीच जल-जीवन हरियाली दिवस का आयोजन किया जाए। आदेश के मुताबिक पहला आयोजन बिहार के सभी स्कूलों में तीन मार्च को किया जाएगा।


उन्होनें जारी आदेश में कहा है कि आयोजित कार्यक्रम में सौर उर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन और उर्जा की बचत पर चर्चा होगीष कार्यक्रम के पहले 15 मिनट में उपस्थित प्रतिभागियों को जन-जीवन-हरियाली अभियान के 11 अवयवों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। जारी आदेश के मुताबिक राज्य के प्राइवेट स्कूल भी अपनी इच्छा का अनुसार इस अभियान में शामिल हो सकते हैं।


इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक प्रखंड के दो सरकारी स्कूलों के बच्चों को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत जिले के भीतर मौजूद जलाशय, तालाब, आहर, पईन,पोखर, चौर और नदी आदि को दिखाया जाएगा और जल संरचना की महत्ता भी बतायी जाएगी। 


टैग्स